
व्यक्तित्व विकास के साथ वार्ता कौशल का भी प्रशिक्षण'पाई' कैंप में
अजमेर. 'पत्रिका इन एज्यूकेशन' तथा बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महात्मा गांधी स्कूल पुलिस लाइन बालुपुरा में आयोजित समर कैंप-2023 में शनिवार को युवाओं ने कई विधाएं सीखींं। इसमें शहरवासी जोश, उत्साह और उल्लास के साथ विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण लेकर खुद को तराशने में जुटे हैं।आज के विज्ञान और इंटरनेट के दौर में अंग्रेजी सीखना बहुत जरूरी है। यह केवल संचार का माध्यम ही नहीं, बल्कि कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी पाने और दुनिया के विभिन्न कोनों से शिक्षा प्राप्त करने का जरिया भी है। कैंप में ग्रामर और स्पोकन इंग्लिश के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा हैजितेंद्र विजयवर्गीय, संचालक ग्रंथ एकेडमीपाई कैंप में सौंदर्य से जुड़ी जानकारियां दीं। इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। हेयर स्टाइल, हेयर कटिंग, वैक्स, थ्रेडिंग एव लाइट मैकअप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है कम समय में काफी जानकारियां शिविरार्थियों को दीं। इसे लेकर महिलाओं ने खासी रुचि दिखाई व उत्साहपूर्वक भाग लिया।सुनीता टांक
Published on:
04 Jun 2023 12:17 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
