
DTO ajmer
अजमेर ओवर लोडिंग को लेकर चलाए जा रहे अभियान में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने परिवहन विभाग की टीम का रास्ता रोक लिया। वह चालानशुदा वाहन लेकर चला गया। इधर मामले में जिला परिवहन अधिकारी ने सिविल लाइंस थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत दी, जबकि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने डीटीओ पर 'एन्ट्री वसूलने का आरोप लगाया है।
बुधवार शाम को डीटीओ प्रकाश टहलियानी अशोक उद्यान पुलिया के निकट छह टीम के साथ ओवरलोड वाहनों के चालान बना रहे थे। ब्यावर की ओर से आए ट्रोले को टीम ने क्षमता से अधिक माल लदान पर रोक लिया।
इधर सूचना मिलते ही ट्रोला मालिक सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक छातड़ी निवासी भगवान सिंह बाइक से पहुंचा। उसने परिचय देते हुए डीटीओ टहलियानी से एन्ट्री लेकर ट्रोला छोडऩे की बात कही, लेकिन टहलियानी ने चालान बनाने की बात कहते हुए ट्रोला जब्त करने की बात कही।
विभागीय टीम ट्रोला लेकर रवाना हुई तो भगवान सिंह ने अपनी गाड़ी सामने लगाते हुए हंगामा कर दिया। टहलियानी ने आरोप लगाया कि आरोपित वाहन मालिक ने विभागीय टीम का रास्ता रोककर जाम लगा दिया और चालानशुदा वाहन लेकर चला गया। उन्होंने मामले की रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने में दी है।
पहले ट्रोले से ली एन्ट्री
इधर सेवानिवृत्त एएसआई भगवानसिंह ने भी थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखा। उसने डीटीओ टहलियानी पर ओवरलोड पर एन्ट्री लेकर वाहन छोडऩे का आरोप लगाया। उसने बताया कि पकड़े गए ट्रोले से कुछ देर पहले उसका एक ट्रोला गुजरा तो टहलियानी ने चालक से दो हजार रुपए की एन्ट्री लेकर छोड़ दिया। जब दूसरा ट्रोला पहुंचा तो चालक के पास रुपए नहीं होने पर उसने उसे कॉल किया। इस पर टीम चालक का मोबाइल, पर्स छीनने हुए चालान बनाने पर आमादा हो गया। उसने आरोप लगाया कि डीटीओ टहलियानी ने जानबूझकर चालान बनाया।
नौकरी छोड़ दूंगा
सिविल लाइंस थाने में डीटीओ टहलियानी से कई लोगों ने मामले में समझाइश का प्रयास किया, लेकिन टहलियानी ने टका से जवाब देते हुए कहा कि नौकरी छोड़ दूंगा, लेकिन एफआईआर दर्ज कराऊंगा।
बुधवार शाम को चैकिंग चल रही थी। ओवरलोड ट्रोले को सीज कर आरटीओ कार्यालय लेकर आ रहे थे। ट्रोला मालिक ने वाहन आड़े लगाते हुए रास्ता रोका और सीज ट्रोले को लेकर चला गया। मामले में सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी है।
प्रकाश टहलियानी, डीटीओ
Published on:
29 Jun 2018 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
