पुलिस पड़ताल में आया कि पीड़िता की आरोपी आरीफ अब्बासी से 8 साल से पहचान है। पीड़िता ने 2019 में भी आरीफ के खिलाफ क्लॉक टावर थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। तब पुलिस ने आरीफ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया, लेकिन तीन माह जेल में रहने के बाद आरिफ की पीड़िता से निकाह करने पर सुलह हो गई। पीड़िता की ओर से आरोपी आरिफ के पक्ष में बयान के बाद उसको जमानत मिल गई लेकिन अब उसको संदेह है कि आरोपी उसको फिर से धोखा दे रहा है।