29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस शहर में दो गुटों में तलवारबाजी से फैली सनसनी, इस बात पर हुआ विवाद

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 15 Nov 2018, 3:00 PM IST

two groups fight in ajmer

राजस्थान के इस शहर में दो गुटों में तलवारबाजी से फैली सनसनी, इस बात पर हुआ विवाद

अजमेर. पृथ्वीराज स्मारक के सामने बुधवार को तारागढ़ पर खादिम समुदाय के दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-सरिए से हमले का आरोप लगाया। रामगंज थाना पुलिस ने परस्पर मिली शिकायत पर मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।


पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह तारागढ़ मार्ग में पृथ्वीराज स्मारक के सामने तारागढ़ के खादिम समुदाय के दो गुट तलवार-सरिए से आमने-सामने हो गए। दोनों पक्ष से चले धारदार हथियार में एक गुट से माहिर अब्बास पुत्र मशरूर हुसैन जख्मी हो गया जबकि दूसरे पक्ष से सुल्तान पुत्र सैयद मजहर इमाम जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही दोनों पक्ष के लोगों ने घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। माहिर अब्बास के सिर, हाथ व पैर में चोट आई जबकि सुल्तान के पेट व सीने पर धारदार हथियार के चोट के निशान थे। पुलिस ने घायलों के उपचार के बाद मेडिकल ज्युरिस्ट विभाग में मेडिकल करवाया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष की ओर से मिली शिकायत पर परस्पर मुकदमा दर्जकर लिया।

एक दिन पहले समझाइश
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मंगलवार को तारागढ़ पर माहिर अब्बास व सुल्तान में जायरीन को जियारत कराने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्ष के बुजुर्ग लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया था लेकिन बुधवार सुबह दोनों पक्ष पृथ्वीराज स्मारक पर आमने-सामने होने पर हथियार लेकर भिड़ गए।

तारागढ़ के खादिम समुदाय के दो गुट में झगड़ा हुआ था। घायलों का मेडिकल करवाने के बाद परस्पर मिली शिकायत पर मुकदमे दर्ज किए है।
अरविन्द विश्नोई, थानाप्रभारी रामगंज