23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्रेम जाल में फंसाया, अपहरण कर दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप

Ajmer Crime News: नाबालिग लड़कियों के साथ रेप का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 20 Mar 2025, 8:32 AM IST

rape

पुष्कर। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से अजमेर के वरुणसागर रोड स्थित होटल में दुष्कर्म करने के आरोपी खरेखड़ी निवासी रेहान व इमरान को पुलिस ने बुधवार कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को तीन दिन के रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए।

पुलिस के अनुसार नाबालिग की पहले इमरान से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। इसके बाद रेहान नामक युवक से चैटिंग शुरू हुई। रेहान और नाबालिग सोशल मीडिया के जरिए मैसेज व लोकेशन शेयर करते रहे। उसने फोन पर कॉल करके नाबालिग को बीती 4 मार्च को मेला मैदान बुलाया।

यहां से मोटरसाइकिल पर बिठाकर वरुणसागर रोड स्थित होटल ले गया। 16 मार्च को वह फिर रेहान के साथ गई। यहां इमरान एक नाबालिग के साथ पहले से मौजूद था। चारों ने साथ भोजन किया। इसके बाद रेहान ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इमरान ने अजमेर में भी महिला को प्रेमजाल में फंसाया था। उसके खिलाफ गंज थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुष्कर व गंज पुलिस दोनों मामलों की अलग अलग जांच कर रही है।

इनका कहना है...

नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर रेप के आरोपी रेहान व इमरान को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-रामचंद्र चौधरी, सीओ ग्रामीण पुलिस।

यह भी पढ़ें: नहाते समय महिला का बनाया VIDEO, वायरल करने की धमकी देकर 1 साल तक किया रेप