21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध मादक पदार्थ समेत नाइजीरिया की दो पर्यटक गिरफ्तार

एडाजे जॉय न्वाचुका पत्नी फिलीप एबो निवासी नोगी उपुका स्ट्रीट अजोया नाइजीरिया एवं इगनीटीयस सक्सेस चाईमाका नाइजीरिया की तलाशी ली गई। उनके कब्जे से 66 ग्राम एम. डी. नामक अवैध मादक पदार्थ जब्त क गिरफ़्तार किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
अवैध मादक पदार्थ समेत नाइजीरिया की दो पर्यटक गिरफ्तार

नाइजीरिया की पर्यटक गिरफ्तार

पुष्कर में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाइजीरिया के दो पर्यटकों को कुल 66 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राकेश यादव ने बताया कि एडाजे जॉय न्वाचुका पत्नी फिलीप एबो निवासी नोगी उपुका स्ट्रीट अजोया नाइजीरिया एवं इगनीटीयस सक्सेस चाईमाका नाइजीरिया की तलाशी ली गई। उनके कब्जे से 66 ग्राम एम. डी. नामक अवैध मादक पदार्थ जब्त क गिरफ़्तार किया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

दो दिन के रिमांड पर

पुष्कर थाना पुलिस की ओर से 65 ग्राम एमडी मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार दो विदेशी महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश ने इन महिलाओं को दो दिन के रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए। मामले की जांच कर रहे मांगलियावास थानाधिकारी सुनील ताड़ा ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान विदेशी महिलाओं से यह पता लगाया जाएगा कि इनके पास मादक पदार्थ किन लोगों के जरिए पहुंचा।