
fountain in ajmer
अजमेर. शहर में दिनभर से जारी बारिश का लोगों ने लुत्फ उठाया। मदार गेट, सावित्री तिराहा, मदार गेट और अन्य जगह सड़कों पर पानी भर गया। गंज, देहली गेट पर भी पानी बह निकला। आंतेड़ा का नाला, जवाहर नगर नाला, काजी का नाला सहित और अन्य जगह पानी बहता दिखा। पहाड़ी इलाकों में कई जगह झरने बह निकले। लोगों ने झरने देखने और बरसात में भीगने का भरपूर मजा लिया।
बरसी भादौ की घटाएं, शहर हुआ तरबतर
अजमेर. भादौ की घटाएं रविवार को मेहरबान रहीं। शहर में सुबह से देर शाम तक कभी तेज बरसात तो कभी बौछारों ने भिगोया। बरसात से कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। दिनभर नाले-नालियां में पानी उफनता रहा। सिंचाई विभाग ने शहर में शाम 5.30 बजे तक 12 मिलीमीटर और मौसम विभाग ने 8 मिलीमीटर बरसात दर्ज की।
सुबह 6 बजे से हल्की फुहारें गिरीं। इसके बाद 10.30 बजे से घटाओं ने चुप्पी तोड़ी। शहर के वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड,आगरा गेट, जयपुर रोड, पुलिस लाइंस, आनासागर लिंक रोड, पुष्कर रोड और अन्य इलाकों में तेज बरसात हुई।
Published on:
30 Aug 2020 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
