शहर में शुक्रवार को दशा माता का पूजन किया गया। महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की पूजा कर धागा बांधा। साथ ही कथा-कहानी सुनकर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। चैत्र कृष्ण दशमी पर दशा माता का पूजन किया गया। वैशाली नगर, पुलिस लाइंस, कायड़, शास्त्री नगर, नया बाजार, पुरानी मंडी, मदार गेट, धौलाभाटा, आदर्श नगर, फायसागर रोड, पंचशील, हरिभाऊ उपाध्याय नगर और अन्य इलाकों में महिलाओं ने समूह में पीपल के वृक्ष की पूजा की।