29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : यहां चुपचाप पहुंचे मोदी और शाह – जब सच्चाई आई सामने तो ………
Play video

video : यहां चुपचाप पहुंचे मोदी और शाह – जब सच्चाई आई सामने तो ………

किशनगढ़ के सूरजदेवी पाटनी सभागृह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल रणजीत दहिया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हमशक्ल राजेंद्र मंगलानी शामिल हुए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 26 Apr 2019, 1:30 PM IST


मदनगंज-किशनगढ़. मार्बल नगरी किशनगढ़ में एक सभा में जब अचानक नरेन्द्र मोदी और अमित शाह मंच पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें माला पहना कर स्वागत ही नहीं किया बल्कि उनके साथ सेल्फी लेकर उस लम्हें को यादगार बनाया। सभी लोग नजदीक से उन्हें देखना चाह रहे थे। जी हां कुछ एेसा ही नजारा देखने को मिला जब किशनगढ़ के सूरजदेवी पाटनी सभागृह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल रणजीत दहिया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हमशक्ल राजेंद्र मंगलानी शामिल हुए। यह दोनों दिल्ली से इस कार्यक्रम में आए।

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने किशनगढ़ के सूरजदेवी पाटनी सभागृह में संबोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिक सद्बुद्धि से मतदान करें। राजस्थान की 25 सीटों सहित देशभर में भाजपा की साढ़े तीन सौ से अधिक सीटें आने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि तीन दौर के मतदान से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा एक बार फिर बड़े बहुमत से केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। सशक्त मोदी-सशक्त भारत विषय पर प्रबुद्धजन एवं विशिष्ट नागरिकों को संबोधित करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि केन्द्र में ईमानदार और कर्मठ सरकार है।

अजमेर सीट से लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने कहा कि देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाली सरकार के लिए मतदान करें। कार्यक्रम में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बी.पी. सारस्वत, विकास चौधरी, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, श्याम शर्मा, ओमप्रकाश मैनावत, सभापति सीताराम साहू आदि मंचासीन रहे।

 

मोदी-शाह के हमशक्ल रहे आकर्षण का केन्द्र

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल रणजीत दहिया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हमशक्ल राजेंद्र मंगलानी भी शामिल हुए। यह दोनों दिल्ली से इस कार्यक्रम में आए जो लोगों के बीच आर्कषण को केन्द्र रहे ।

 

माइक और नारे को लेकर विवाद

कार्यक्रम में माइक और साउंड सिस्टम को लेकर कई बार विवाद हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिवेदी के स्वागत के दौरान नारेबाजी को लेकर कार्यक्रम संयोजक विपुल चतुर्वेदी और दूसरे कार्यकर्ता से विवाद हो गया। इससे दोनों आमने-सामने हो गए और धक्का-मुक्की हो गई। अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग कर मामला शांत कराया।