राइट टू हैल्थ बिल का विरोध जारी है। शनिवार को महिला चिकित्सकों ने लाल परिधान पहनकर कर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से बजरंगगढ़ तक यातायात प्रभावित रहा। महिला चिकित्सक संघ और ज्वॉइंट एक्शन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में महिला चिकित्सकों ने हाथों में तख्तियां लेकर रैली निकाली। चिकित्सकों ने जयपुर में लाठीचार्ज का विरोध किया। रैली जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, नेहरू अस्पताल होते हुए बजरंगगढ़ तक पहुंची।