15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Village visit: फिर टला राज्यपाल का नरवर गांव दौरा, नहीं हुई हसरत पूरी

गांव जाने का कार्यक्रम स्थगित हो गया। इसके चलते विश्वविद्यालय की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

Google source verification

रक्तिम तिवारी/अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) द्वारा गोद लिए नरवर गांव दौरा फिर टल गया। यह लगातार दूसरा अवसर है जबकि प्रदेश के राज्यपाल (governor) गांव का दौरा नहीं कर पाए। अब राज्यपाल के अगले वर्ष दीक्षांत समारोह या अन्य कार्यक्रम में आने पर ही नरवर जाने की उम्मीद है।

Read More: एडीए की लापरवाही से आबाद नहीं हो सकी वर्षों पुरानी पृथ्वीराज नगर व डीडी पुरम योजनाएं

विश्वविद्यालय ने साल 2017 में नरवर गांव को गोद (adopted village) लिया था। पिछले साल 1 अगस्त को तत्कालीन राज्यपाल कल्याण सिंह को गांव का दौरा करना था। विश्वविद्यालय ने गांव में पानी की पांच हजार लीटर की टंकी, स्कूल-पंचायत भवन में रंग-रोगन, वाटिका की चारदीवारी निर्माण और अन्य कार्य कराए। लेकिन बीते वर्ष 21 जुलाई को तत्कालीन कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली (vijay shrimali) की मृत्यु हो गई। इसके चलते राजभवन ने गांव का दौरा स्थगित कर दिया। इसके बाद कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के कामकाज पर रोक के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

Read More: पुष्कर में अब विदेशी पर्यटक कर रहे निश्चेतक का नशे में इस्तेमाल!

राज्यपाल मिश्र को करना था दौरा…
राज्यपाल कलराज मिश्र (kalraj mishra) 3 दिसंबर को दीक्षांत समारोह के साथ नरवर गांव का दौरा भी करना था। उन्हें बीपीएल परिवारों की चिन्हित महिलाओं को सिलाई मशीन, दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल (tri cycle) का वितरण और गांव में कचरा (garbage) एकत्रित करने के लिए ऑटो भी प्रदान करना था। लेकिन उनका गांव जाने का कार्यक्रम स्थगित हो गया। इसके चलते विश्वविद्यालय की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

Read More: बोले डीजीपी यादव …अकेले पुलिस के बूते संभव नहीं है पुलिसिंग

फिर करना पड़ेगा इंतजार
ग्रामीणों और विश्वविद्यालय को राज्यपाल (governor) के गांव का दौरा करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अब अगले वर्ष दीक्षांत या अन्य किसी समारोह में आने पर ही राज्यपाल का गांव जाने का कार्यक्रम बन सकेगा।

Read More: Aanasagar Ajmer: आनासागर बारादरी पर उमड़ी पयर्टकों व जायरीनों की भीड़, देखिए वीडियो

फायरिंग और डकैती का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

रिवॉल्वर से फायरिंग और डकैती के आरोपी को रामगंज थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट से उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए हैं।