30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhirendra Shastri: अभी तो हमारी शादी भी नहीं हुई… ड्रोन के लिए ये क्या बोल गए पंडित धीरेंद्र शास्त्री, खूब लगे ठहाके

Rajasthan Viral Video: पुष्कर में चल रही हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के उपासक धीरेंद्र शास्त्री का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Dheerendra Shastri

फोटो: पत्रिका

Dhirendra Shastri In Pushkar: पुष्कर में चल रही हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के उपासक धीरेंद्र शास्त्री का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कथा के बीच जब ड्रोन कैमरा उनके ऊपर आया तो उन्होंने हंसते हुए कहा 'अब बंद करो, मुझे लग गया तो… अभी तो हमारी शादी भी नहीं हुई।' उनकी इस बात पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु ठहाके लगाने लगे।

ड्रोन देखकर किया मजाक

सोमवार से पुष्कर के नए मेला मैदान में तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन शुरू हुआ है। कथा के दौरान जब ड्रोन कैमरा व्यास पीठ के ऊपर मंडराने लगा तो धीरेंद्र शास्त्री ने हँसते हुए उसे लैंड कराने की बात कही। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कहीं आंख फूट गई तो परेशानी हो जाएगी।

उनकी बात सुनते ही वे खुद जोर-जोर से हंसने लगे और पंडाल में बैठे श्रद्धालु भी ठहाके लगाने लगे। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने व्यास पीठ से हनुमान चालीसा की चौपाइयों का विस्तार से वर्णन किया और पुष्कर की महिमा बताई। कथा सुनते हुए कई श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और नाचते नजर आए। पूरे पांडाल में भक्ति का माहौल देखने को मिला।

रात्रि दरबार में सुनी लोगों की व्यथा

सोमवार रात करीब 11 बजे तिलोरा गांव के एक होटल हॉल में रात्रि दरबार लगाया गया। यहां धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कई श्रद्धालुओं ने उनके संपर्क में आने के बाद नशा छोड़ने की बात भी कही।