27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Water Problem in Ajmer शहर को पानी तो पूरा मिल रहा. .वितरण असमान, उत्तर क्षेत्र के लोग पानी के लिए खून के आंसू रो रहे हैं

पानी की समस्या पर अधिकारियों ने मानी बात

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Amit Kakra

May 29, 2023

charcha.jpg

अजमेर. शहर की जनसंख्या के हिसाब से जितना पानी चाहिए उतना मिल रहा है। लेकिन असमान वितरण के कारण पेयजल समस्या है। यह बात जनमंच की ओर से अजयमेरू प्रेस क्लब में आयोजित संगोष्ठी में सामने आई। जलदाय विभाग के पूर्व एसीई अनिल जैन ने कहा कि शहर को पानी पूरा मिल रहा है। शहर की डिमांड करीब 100 एमएलडी पानी की है। लेकिन वितरण ठीक नहीं होने से दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जलदाय विभाग की ओर से भी सुधार की जरूरत है। वहीं जनता को भी जिम्मेदारी समझनी होगी। इस दौरान उन्होंने नगर निगम, एडीए से भी सहयोग करने की बात कही।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोग परेशान- पार्षद अजय वर्मा

पार्षद अजय वर्मा ने मंच पर बैठे जलदाय अधिकारियों से पूछा कि शहर को जितने पानी की आवश्यकता है, उतना मिल रहा है क्या? इस पर मंच पर बैठे एक्सईएन संपत जीनगर व पूर्व एसीई अनिल जैन ने हामी भरी। उन्होंने कहा कि जब पानी पूरा मिल रहा है तो खामी सिस्टम में ही है। दक्षिण को पानी मिल रहा है। उत्तर क्षेत्र के लोग पानी के लिए खून के आंसू रो रहे हैं। सेवानिवृत आईएएस स्रेहलता पंवार ने कहा कि पानी के वितरण की जिम्मेदारी पीएचईडी की है। इसमें दूसरे विभाग क्या करेंगे। संचालन पूर्व जिला न्यायाधीश किशन गुर्जर ने किया। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख सत्यकिशोर सक्सेना, एडवोकेट रौनक सोनी, संजय गुर्जर, हेमेन्द्र सिसोदिया, रमेश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

संसाधन कम, अधिकारों की दरकार

एक्सईएन संपतलाल जीनगर ने कहा कि पानी मिल रहा है। लेकिन नॉन रेवेन्यू वॉटर और बूस्टर बड़ी समस्या है। लोगों ने घरों में बूस्टर लगा रखे हैं। इसके चलते पड़ोसी के पानी नहीं आता है। हमारे पास सीमित अधिकार हैं। इसमें लोगों का सहयोग जरूरी है।