23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम सुहाना : अजमेर, पुष्कर में उमड़े सैलानी, सरकारी गाइडलाइन की उड़ाई धज्जियां

अजमेर और पुष्कर में सैलानियों की भीड़ जुटी। दिनभर बादल छाए रहने और ठंक़ बनी रहने से लोगों ने घूमने-फिरने का लुत्फ उठाया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह-तारागढ़, पुष्कर में सरोवर और ब्रह्माजी के मंदिर, आनासागर बारादरी, चौपाटी नारेली, सोनीजी की नसियां में पर्टटकों की खासी भीड़ रही।

less than 1 minute read
Google source verification
,

मौसम सुहाना : अजमेर, पुष्कर में उमड़े सैलानी, सरकारी गाइडलाइन की उड़ाई धज्जियां,मौसम सुहाना : अजमेर, पुष्कर में उमड़े सैलानी, सरकारी गाइडलाइन की उड़ाई धज्जियां

अजमेर. अभी कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसके बाद भी लोग मास्क नहीं लगा रहे सोशल डिस्टेस की पालना करने से कतरा रहे हैं। लॉकडाउन की बंदिशे खत्म हुई तो लोग जैसे अपने को घरों में कैद समझ रहे थे। रविवार को दिनभर तेज गर्मी रही,b लेकिन शाम को बादल छाए रहने व ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया।

अजमेर व पुष्कर के पर्यटन स्थलों पर खासी भीड़ रही। अजमेर और पुष्कर में सैलानियों की भीड़ जुटी। दिनभर बादल छाए रहने और ठंक़ बनी रहने से लोगों ने घूमने-फिरने का लुत्फ उठाया।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह-तारागढ़, पुष्कर में सरोवर और ब्रह्माजी के मंदिर, आनासागर बारादरी, चौपाटी नारेली, सोनीजी की नसियां सहित पुष्कर में सैलानियों की आवाजाही कम थी। रविवार को मौसम खुशगवार हुआ तो पर्यटक भी घरों से निकल पड़े।

बारादरी-चौपाटी पर दिखी रौनक

अजमेर में आनासागर बारादरी, लिंक रोड और रीजनल कॉलेज चौपाटी पर पर्यटकों की भीड़ दिखी। लोगों ने सेल्फी पॉइन्ट्स सहित चौपाटी पर सेल्फी व फोटो लिए। देर शाम तक शहर में चहल-पहल रही।

सांझी छत पर जुटे लोग

पुष्कर-नागपहाड़ पर बनी सांझी छत भी सैलानियों और आमजन से आबाद रही। पर्यटक पुष्कर घाटी का विहंगम दृश्य देखने और फोटो खींचते दिखे। अजमेर और पुष्कर के बीच का टूरिस्ट पॉइन्ट होने से लोगों में खासा उत्साह दिखा।

पुष्कर सरोवर-धोरोंं पर भी जमघट़

पुष्कर सरोवर के घाटों और मंदिरों में भी पर्यटकों का जमावड़ा रहा। गायों को चारा, कबूतरों को दाना खिलाने का पुण्य कमाया। दिनभर मौसम सुहाना रहने से पुष्कर में पर्यटकों की आवाजाही बनी रही।