10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
Weather: बरसात और ओलों के बाद बढ़ी ठिठुरन, दिखी ओस और धुंध
Play video

Weather: बरसात और ओलों के बाद बढ़ी ठिठुरन, दिखी ओस और धुंध

सर्दी ने लोगों को कंपकंपाए रखा। हवा में भी ठंडापन बना रहा। पहाड़ों पर सुबह हल्की धुंध मंडराती रही।

Google source verification

अजमेर. बरसात (rain) और ओलों (hail storm) के बाद मौसम में ठिठुरन हो गई है। अजमेर सहित जिले में शुक्रवार को सर्दी ने कंपकंपाए रखा। जमीन पर ओस (dew drops) और आसमान पर धुंध (fog) नजर आई। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रहा।

Read More: ऐसे पर्स देखकर चौंक जाएंगे आप, जानने के लिए पढ़ें यह खबर

गुरुवार को अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़ सहित आसपास के इलाकों में बरसात और ओले गिरे थे। इसका असर शुक्रवार को नजर आया। सुबह पेड़-पौधों, वाहनों और घर-आंगन में ओस की चादर (dew drops) दिखी। बादलों के बीच कुछ देर सूरज निकला, पर फिर गायब हो गया। सर्दी (cold weather) ने लोगों को कंपकंपाए रखा। हवा में भी ठंडापन बना रहा। पहाड़ों पर सुबह हल्की धुंध मंडराती रही। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।

Read More: RPSC: वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी की काउंसलिंग 19 से

हवा में बनी रही ठंडक
अलसुबह चाय की थडिय़ों, सडक़ों के किनारे लोग सूखी पत्तियों और लकडिय़ों से अलाव (fire) जलाकर सर्दी से राहत पाते दिखे। घरों-दफ्तरों में भी लोगों को हीटर जलते नजर आए। बादलों (clouds) और सूरज में लुकाछिपी का दौर चला। हवा में ठंडक और गलन बनी रही। लोग सिर से पैर तक ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे।

Read More: Mobile Found: सेंट्रल जेल में कैदी के पास मिला मोबाइल और सिम

पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग का मानना है कि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी (snow fall)से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इससे ठंड का असर और बढ़ सकता है। घने कोहरे के अलावा कई इलाकों में तापमान में गिरावट (temprature down) भी हो सकती है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तेज सर्दी से पाला पडऩे के भी आसार हैं।

Read More: ऐसा जोरदार हुआ भांगड़ा डांस, देखकर झूमने पर मजबूर हुए लोग ……

पुलिसकर्मियों के लिए जल्द लगेगा हैल्थ चेकअप कैंप

लगातार हार्ड ड्यूटी और व्यस्ततम दिनचर्या से पुलिसकर्मी तनावग्रस्त रहने लगे हैं। उनमें चिड़चिड़ापन, मानसिक शारीरिक परेशानियों के अलावा बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इसको देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस जल्द हैल्थ चेकअप कैंप लगाएगी।

थानों सहित गश्त और अन्य हार्ड ड्यूटी के चलते पुलिसकर्मियों की मानसिक एवं शारीरिक परेशानियां बढ़ रही हैं। वीक ऑफ का कोई प्रावधान नहीं है। उन्हें छुट्टी भी आसानी से नहीं मिलती है।