30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mobile Found: सेंट्रल जेल में कैदी के पास मिला मोबाइल और सिम

सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 12 Dec 2019, 5:20 PM IST

jail in mobile

jail in mobile

अजमेर. जेल में कैदियों (prisoners) के पास मोबाइल और सिम (mobile and sim) मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान कैदी के पास मोबाइल और सिम मिले। जेल प्रशासन ने सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया है।

Read More: Patrika Sting: महिला थाने की बत्ती और कोतवाली थाने का मेनगेट मिला बंद

सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि सेंट्रल जेल (central jail) में अधीक्षक ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बैरक नंबर-2 (barrack ) की तलाशी ली गई। यहां रहमान पुत्र पूर्णाजी के पास मोबाइल और सिम मिला। जेल प्रशासन ने तत्काल सिविल लाइंस थाना (civil lines) पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

Read More: आखिर क्या हुआ ऐसा कि मां की मौत के दूसरे दिन ही बेटे को लगानी पड़ी फांसी

चर्चित रहा है सुविधा शुल्क का खेल
सेंट्रल जेल में 20 जुलाई को बंदियों से सुविधा शुल्क वसूली (service charge)का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में चार जेल प्रहरी, सजायाफ्ता कैदी और उसके दो साथी दलालों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पकड़ा था।

Read More: Weather: सुबह भिगोया फुहारों ने, आसमान में छाए रहे बादल

जेल में लंबे अर्से शुल्क वसूल कर कैदियों तक मोबाइल (mobile) और अन्य सामान पहुंचता रहा है। ब्यूरो इस मामले की पड़ताल कर रहा है। तत्कालीन जेल अधीक्षक नीलम चौधरी के खिलाफ भी ब्यूरो को कई शिकायतें मिली हैं।

Read More: प्याज के बढ़े दाम के बाद मंडी में गोदामों में चेक किया प्याज का स्टॉक तो ........

फैक्ट फाइल...
21 जुलाई: सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान दो मोबाइल पत्थर के नीचे दबे मिले थे।
4 अगस्त: सेंट्रल जे में बैरक संख्या 10 में मोबाइल, चार्जर और सिम बरामद हुआ था।
6 नवंबर : सेंट्रल जेल में तलाशी के दैारान वार्ड संख्या 12 में दो मोबाइल लावारिस हालत में मिले थे।

Read More: Toilet Dispute: टॉयलेट निर्माण की आड़ में कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स नहीं मंजूर