29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weather report: वैशाख में बढ़ी धूप की चुभन, जमकर तपा रहा सूरज

मुंह और शरीर को कपड़े से ढांपने के बावजूद गर्म हवा के थपेड़े कचोट रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 28 Apr 2019, 8:14 AM IST

summer season

summer season

अजमेर.

वैशाख में झुलसाती धूप का बेहाल करना जारी है। रविवार को भी सुबह से आसमान से आग बरसी। जनजीवन पर भी असर दिखा। इन दिनों अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच घूम रहा है।

धूप के तेवर सुबह से ही तीखे होने से लोगों के पसीने छूट गए। धूप ने कहर बरपाया। राहत की कहीं उम्मीद नजर नहीं आई। मुख्य सडक़ों और रिहायशी इलाकों में चहल-पहल नजर नहीं आई। जाते अप्रेल में दोपहर बाद विद्यार्थी परीक्षा देने और आमजन जरूरत होने पर ही बाहर निकलते देखे जा सकते हैं। मुंह और शरीर को कपड़े से ढांपने के बावजूद गर्म हवा के थपेड़े कचोट रहे हैं। इन दिनों न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक बना हुआ है।

पारा लगातार 40 डिग्री के ऊपर

जाते अप्रेल में पारे का ग्राफ 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। गर्मी की प्रचंडता कायम है। रविवार सुबह भी सूरज के तेवर तीखे ही रहे। पिछले साल अप्रेल के दूसरे पखवाड़े में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। इस बार भी हालात कमोबेश ऐसे ही हैं।

जब उबला था पारा...
साल 2016 में पारे का ग्राफ 19 मई को उछलता हुआ 46.2 डिग्री तक पहुंच गया था। इस बार भी अप्रेल में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है। जिस तरह गर्मी के तेवर कायम हैं, उसको देखते हुए मई-जून में पिछला रिकार्ड टूट सकता है। मालूम हो कि गर्मी के लिहाज से जेठ और आषाढ़ माह बाकी है।