
Dence Fog in Ajmer, Temprature turns down
पत्रिका टीम ने मंगलवार को जयपुर रोड, घूघरा, अलवर गेट, राजा साइकिल, वैशाली नगर, शास्त्री नगर, कायड़ रोड, गुलाबबाड़ी, आदर्शनगर, केसरगंज और अन्य इलाकों का दौरा किया। लोग सड़कों के किनारे और दुकानों के आसपास सूखी पत्तियों और लकडिय़ों से अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते दिखे। घरों और दफ्तरों में भी रूम हीटर और सिगड़ी जलती दिखी। कोहरे में मामूली कमी हुई तो अरावली की पहाडि़यां नजर आई।
नहीं नसीब हुई धूप
शिमला, मसूरी, नैनीताल की तरह अजमेर में कोहरा छाया रहा। 24 घंटे से ज्यादा सूरज छुट्टी पर रहा। धूप नहीं निकलने से सर्द एहसास हुआ। चाय-कॉफी दुकानों-थडिय़ों पर लोगों का जमघट लगा रहा।
सियालो खाटू भलो ऊन्हालो अजमेर...
राजस्थानी में कहावत भी है...सियालो खाटू भलो, ऊन्हालो अजमेर, नागौर नित रो भलो, सावण बीकानेर.....। अजमेर में सर्दी, गर्मी और बरसात में मौसम का नजारा दिलकश होता है।
जनजीवन हुआ प्रभावित
मौसम में ठंडक के चलते मुख्य बाजारों-गलियों और सड़कों पर रौनक भी कम रही। ठेलों पर सब्जी-फल बेचने वाले वेंडर भी मौसम को देखते हुए जल्द घरों को लौट गए। सुबह बारिश के चलते ब्यावर रोड कृषि मंडी, फल-सब्जी मंडी में किसान, श्रमिक और व्यापारी माल को तिरपाल, प्लास्टिक और जूट की बोरियाें से ढंकते नजर आए।
हुई थी बारिश
जाते नवम्बर में अजमेर का मौसम बर्फीला हो गया। सोमवार सुबह बरसात हुई थी। बारिश के बाद कोहरा मंडराया। सूरज ज्यादातर समय बादलों में खोया रहा था। हवा में घुली ठंडक ने सर्द अहसास कराया था। कई जगह लोग लकड़ी-सूखे पत्तों के अलाव जलाकर ठंड से राहत पाते दिखे। शहर में 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। सुबह 5 बजे तक रिमझिम बरसात ने भिगोया था। कायड़ रोड, पंचशील, माकड़वाली रोड, वैशाली नगर, शास्त्री नगर, कोटड़ा, फॉयसागर रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, धोलाभाटा, श्रीनगर रोड, गुलाबबाड़ी, आदर्शनगर, ब्यावर रोड, नाका मदार, चंदवरदायी नगर, रामगंज, केसरगंज व अन्य इलाकों में बारिश हुई थी।
Published on:
28 Nov 2023 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
