5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ कि कार सड़क से अचानक खेत में जा पहुंची!!!

तेज रफ्तार वाहनों से दो हादसे, कुल चार घायल

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Mukesh Gaur

May 05, 2020

ऐसा क्या हुआ कि कार सड़क से अचानक खेत में जा पहुंची!!!

ऐसा क्या हुआ कि कार सड़क से अचानक खेत में जा पहुंची!!!

अजमेर. जिले के ग्रामीण इलाकों पर सोमवार को राजमार्ग पर तेज रफ्तार दो हादसों की वजह बनी। पहला हादसा मांगलियावास के हुआ। यहां टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। वहीं दूसरा हादसा रूपनगढ़ के पास मेगा हाइवे पर हुआ। यहां पर तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

read also : ग्रामीणों का मिला साथ : डांग इलाके में डकैतों की अब खैर नहीं
मांगलियावास. थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एचपीसीएल प्लांट के पास एक कार असंतुलित होकर खेत में पलट गई। हादसे में इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन की मदद से अजमेर भेजा गया। वहां दो लोगों को भर्ती कर लिया। जानकारी के अनुसार झुंझुनंू निवासी कैलाश जांगिड़, पत्नी अनीता, पुत्र निलेश, पुत्री रिद्धि सहित श्रीदेवी व कार चालक अखिलेश मुंबई से झुंझुनूं आ रहे थे। इसी दौरान सराधना एचपीसीएल प्लांट के पास वाहन का अगला टायर फट गया। इससे कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के दौरान उनके अन्य साथी पीछे से कार लेकर आ रहे थे। जिन्होंने मौके पर घायलों को अजमेर के जवाहर लाल चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां तीन घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी । दो का उपचार जारी है। इधर दुर्घटना के बाद हाईवे पेट्रोलियम टीम के जयदीप सिंह व शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे।

read also : धौलपुर पुलिस की एक और कामयाबी, कुख्यात अपराधियों को दबोचा
रूपनगढ़. मेगा हाइवे पर तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मेगा हाइवे सुरसुरा व रूपनगढ़ के बीच लाछांबावड़ी के पास तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने तरबूज से भरे टैंपो को टक्कर मार दी जिससे चालक व एक अन्य घायल हो गया तथा टैम्पो क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद टे्रलर चालक भाग निकला। जानकारी मिलते ही सुरसुरा के समाजसेवी राम प्रजापत व उनके साथी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को टैँम्पों से बाहर निकालकर पुलिस व एम्बूलेंस को फोन किया। सूचना मिलते ही रूपनगढ़ थाना पुलिस के दीवान नानूराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा घायल फरहान व फकरूद्दीन निवासी किशनगढ़ को किशनगढ़ भेजा। समाचार लिखे जाने तक इस बाबत कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ।