9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CRIME-सिर की चोट से हुई महिला की मौत, हत्या की आशंका

राजस्थान पत्रिका : मांगलियावास में राजमार्ग किनारे मिला था कंकाल

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Nov 19, 2022

CRIME-सिर की चोट से हुई महिला की मौत, हत्या की आशंका

CRIME-सिर की चोट से हुई महिला की मौत, हत्या की आशंका

अजमेर. मांगलियावास के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर अजमेर कट के पास सड़क के किनारे मिले महिला कंकाल में खोपड़ी में चोट मिली है, जिसे मौत का कारण माना जा रहा है। महिला के सिर की चोट सड़क हादसे में आई या किसी ने हत्या करने के बाद शव को राजमार्ग के किनारे फेंक दिया। यह महिला की शिनाख्त के बाद ही पता चल सकेगा।

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग की पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में महिला के कंगाल में खोपड़ी के ऊपरी हिस्से में चोट का निशान मिला है। इसे मृत्यु के कारणों के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। हालांकि खोपड़ी की चोट के अलावा अन्य किसी भी हिस्से में कोई चोट नहीं है। मेडिकल बोर्ड ने महिला की मौत को 15 से 2 माह तक माना है।

30 से 40 साल है उम्र

पोस्टमार्टम में महिला के कंकाल पर ना मांस था ना चमड़ी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी उम्र 30 से 40 साल के बीच आंकी गई है। शव मिलने के 9 दिन बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए टेस्ट के लिए सम्पैल सुरक्षित रखवाए हैं।

....नहीं था कैमिकल

प्रारंभिक पड़ताल में महिला का शव कैमिकल डालकर जलाने की आशंका जताई गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो गया कि महिला के शव को ना तो जलाया गया ना ही कैमिकल डाला गया। लम्बे समय तक खुले में पड़े होने से शव खराब हो चुका था। शव से निकली चर्बी से जमीन काली होने से कैमिकल व जलाने की आशंका जताई गई थी। प्रकरण में सरपंच दुर्गेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर मांगलियावास थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस शव के पास मिले कपड़ों से उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।