11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big News: ढाई साल की मासूम के चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए, पूछताछ जारी

पुलिस ने हत्या के दो अन्य आरोपियों जाहिद का भाई मेहंदी हसन और जाहिद की पत्नी को भी आज गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
masoom murder

masoom murder

अलीगढ़। ढाई वर्ष की मासूम बच्ची की वीभत्स हत्या को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जाहिद और असलम को पुलिस चार जून को ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अब हत्या के दो अन्य आरोपियों जाहिद का भाई मेहंदी हसन और जाहिद की पत्नी को भी आज गिरफ्तार कर लिया है।

चार जून को जाहिद और असलम की गिरफ्तारी के बाद भी बच्ची के परिजन असंतुष्ट थे। वे अपनी बच्ची के लिए न्याय की गुहार लगा रहे थे। उनका कहना था कि जाहिद के घर में हत्या हुई है, ऐसे में उसके घर के अन्य सदस्य भी इसमें गुनहगार हैं। बच्ची के पिता ने जाहिद के अन्य परिवारी सदस्यों को भी गिरफ्तार करने की मांग की थी। बच्ची का शव मिलने के बाद से जाहिद और असलम के परिजन फरार थे। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आज पुलिस ने पहले जाहिद के भाई मेहंदी हसन को गिरफ्त में लिया। फिर करीब डेढ़ बजे जाहिद की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस सभी बिंदुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।


एक नजर में जानिए पूरा घटनाक्रम

-30 मई को सुबह साढ़े आठ बजे मासूम घर के बाहर खेलते समय गायब।

-31 मई को टप्पल थाने में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।

-02 जून को सुबह सात बजे घर से चंद कदम दूर कूड़े के ढेर में शव पड़ा मिला।

- नौ बजे थाने के बाहर सड़क पर शव रखकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने लगाया जाम।

-11 बजे एसएसपी, सांसद, खैर विधायक पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

- दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा बालिका का शव।

- शाम पांच बजे पोस्टमार्टम।

- सात बजे गांव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार।

- देर रात लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर टप्पल को किया लाइन हाजिर।

-03 जून को दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन।

-04 जून को आरोपित जाहिद व असलम की गिरफ्तारी।

- सासंद व खैर विधायक ने ग्रामीणों को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया।

-05 जून को दोनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेजा।

-06 जून को सोशल मीडिया पर छाया टप्पल प्रकरण।

- देर रात एसएसपी ने तत्कालीन इंस्पेक्टर टप्पल, तीन दारोगा व एक सिपाही निलंबित किया।

-07 जून को एसआइटी जांच के साथ आरोपितों पर एनएसए व पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की घोषणा।

- देशभर में सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं ने जोर पकड़ा।