30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aligarh Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस ने कार को रौंदा, जम्मू के रहने वाले एक महिला समेत तीन की मौत

Aligarh Accident on yamuna expressway: अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को बस ने पीछे से रौंद दिया। जिससे तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification
Aligarh Accident

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार

Aligarh Accident: प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे जम्मू कश्मीर के रहने वाले श्रद्धालु की कार को यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से रौंद दिया। जिससे तीन श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Aligarh Accident: अलीगढ़ जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में जम्मू कश्मीर के रहने वाले श्रद्धालु वेन्यू कार में सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए हुए थे। जहां से वापस लौट कर अपने घर जम्मू कश्मीर जा रहे थे। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बस ने ठोकर मार दिया। जिससे कार सवार पांच लोगों में तीन की दर्दनाक मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम

पुलिस ने कार सवार सभी श्रद्धालुओं को नजदीकी कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया है। वही दो का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। क्रेन के जरिए दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से किनारे करवा कर रास्ता बहाल कराया गया।

एक महिला समय तीन की मौत

नानक नगर जम्मू मकान नंबर 70 सेक्टर 14 के रहने वाले पदम पुत्र सतगुरु प्रकाश उम्र 67 वर्ष, जम्मू के त्रिकुटा नगर मकान नंबर 35 वार्ड नंबर 53 के रहने वाले युद्धवीर पुत्र रामचंद्र गुप्ता,सविता पत्नी बीआर शर्मा उम्र 65 वर्ष, मकान नंबर 31 सेक्टर 2 एक्स्ट्रा त्रिकुटा जम्मू की मौत हो गई है।

यह लोग हुए घायल

बीआर शर्मा पुत्र एमएल शर्मा 71 वर्ष, निवासी हाउस नंबर 31 सेक्टर 2 एक्स्ट्रा त्रिकुटा,रितु गुप्ता पत्नी युद्धवीर कुमार 48, निवासी हाउस नंबर 35 सेक्टर 1 वार्ड नंबर 53 त्रिकुटा नगर जम्मू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:Gonda Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव, गले और सिर पर चोट के निशान हत्या की आशंका

सीओ बोले- तीन की मौत दो घायल

इस सम्बंध में अलीगढ़ जिले के खैर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज के पास एक कार में पांच लोग सवार थे। सभी लोग जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। प्रयागराज कुंभ स्नान के बाद अपने घर वापस जम्मू कश्मीर जा रहे थे। पीछे से एक अज्ञात बस में जोरदार ठोकर मार दी जिससे कार में सवार तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों को सूचना दे दी गई है।