
घटना की जांच करती पुलिस
Gonda Crime: घर से लकड़ी बीनने गई महिला देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। परिवार के साथ उसकी बेटी भी खोजबीन कर रही थी। खोजते- खोजते वह रात में ईट भट्ठे के पास पहुंची तो भट्ठे के अंदर महिला खून से लतपथ पड़ी थी। उसके सिर और गले पर चोट के निशान थे। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Gonda Crime: गोंडा जिले के खोडारे थाना के गांव बिछिया डांड के रहने वाले रामकेश ने पुलिस को सूचना दी की उनकी भाभी आशा देवी 50 वर्ष पत्नी स्वर्गीय नेबु लाल शनिवार की शाम लकड़ी बीनने पुराने ईट भट्ठे की तरफ गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उनकी लड़की निशा खोजने गई। तो आशा देवी अचेत अवस्था में ईट भट्ठे के अंदर पड़ी थी। उनके सिर और गले पर चोट के निशान थे। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनान ले गए। जबकि उनकी मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के देवर की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
16 Feb 2025 04:58 pm
Published on:
16 Feb 2025 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
