27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले पिता का मान रखने को रचाया निकाह, अब पत्नी का रंग सांवला बताकर दे रहा तलाक

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवक ने अपने पिता की बात रखने के लिए शादी कर ली। शादी के बाद युवक को पत्नी का रंग पसंद नहीं आया तो अब तलाक की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है।

2 min read
Google source verification
nikah_nama.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

यह पूरा मामला अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके का है। यहां दो दोस्तों ने अपने बच्चों की बचपन में ही शादी तय कर दी थी। कुछ दिन बाद लड़की के पिता की मौत हो गई। लड़के को लड़की पसंद नहीं थी लेकिन पिता ने साफ कह दिया कि दोस्त से वादा किया है शादी होकर रहेगी। पिता का मन रखने के लिए लड़के ने शादी तो कर ली लेकिन लड़की को उसकी कम खूबसूरती ताने देने लगा। अब युवक ने तलाक की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

2019 में हुई थी शादी
यह शादी नवंबर 2019 में हुई थी। लड़के के अनुसार उसने पहले ही शादी से इंकार किया था लेकिन अब्बू की बात का मान रखने के लिए निकाह किया। शादी के बाद दोनों को एक बच्चा भी हुआ। अब युवक पत्नी को तीन तलाक देने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की है।

पीड़िता की नहीं हो रही सुनवाई !
पीड़िता का कहना है कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही। वह पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता के मुताबिक पति ने उसे घर से निकाल दिया है। ऐसे में वह परेशान है। वह पिछले लंबे समय से वो मायके में ही रही है।

यह भी पढ़ें: सुबह जल्दी उठकर करने लगती है घर का काम, बहू की इस आदत से सास परेशान, पुलिस हैरान

पिता बोले मरहूम दोस्त को क्या मुंह दिखाउंगा
पीड़िता के अनुसार अपने बेटे के इस व्यवहार से पिता भी परेशान हैं। बोली की ससुर कुछ कह नहीं रहे लेकिन बेटे के व्यवहार से वो भी क्षुब्ध हैं। मन ही मन सोच रहे हैं कि अपने मरहूम दोस्त को क्या मुंह दिखाएंगे। अब इस घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच दूरिया बढ़ गई हैं। पहले दोनों परिवारों के बीच काफी नजदीकियां थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।