
तस्वीर प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल की गई है।
Aligarh News: अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके में एक महिला ने पति पर उसके निजी अंग को झुलसा देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब वह अपने कमरे में बिस्तर पर गहनी नींद में सो रही थी। तभी उसके पति ने उसके निजी अंग पर कोई क्रीम लगा दी। जिससे उसकी त्वचा झुलस गई। पत्नी ने पति की इस हरकत की शिकायत पुलिस से करते हुए FIR दर्ज कराई है।
जलन महसूस होने पर चला पता
महिला ने रोरावर थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा है कि 13 मई की रात पति ने उसके नाजुक अंग पर कोई क्रीम लगा दी। उसे जब जलन हुई तो उसने पति से इस पर बात की। इस पर पति ने कहा कि उसने रंग निखाने की क्रीम लगाई है। पति ने किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी।पति की लगाई क्रीम से महिला का नाजुक अंग झुलस गया। वहीं पति माफी मांगने की बजाय मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद नाराज महिला पुलिस के पास पहुंची।
महिला ने अपने पति के खिलाफ ही मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने कहा है कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
23 May 2023 08:57 pm
Published on:
23 May 2023 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
