5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aligarh News: किन्नरों ने शख्स को किया किडनैप, फिर प्राइवेट पार्ट काट सड़क पर फेंका, 6 के खिलाफ केस दर्ज

Aligarh News: अलीगढ़ के एक युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ किन्नरों ने उसका अपहरण किया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh news

Aligarh News: अलीगढ़ में किन्नरों ने एक युवक को किडनैप करके उसका प्राइवेट पार्ट काटकर उसे हाईवे पर फेंक दिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर 6 किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

किन्नरों ने किडनैप करके किया बेहोश
दरअसल, युवक का आरोप है कि 25 अगस्त को वो काम करने के बाद रामपुर से नारऊ की ओर जा रहा था। इतने देर में वहां बोलेरो आई और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया। गाड़ी में किन्नर चवन्नी, अनीता, मुस्कान, शिवम, सिमरन और गायत्री देवी मौजूद थे। उन्होंने युवक को जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद जब उसे होश आया तो वह जवां बाईपास पर पड़ा हुआ था। तब उसे पता चला कि उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। जिसके बाद पीड़ित ने 6 किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: IAS दिव्या मित्तल का हुआ ट्रांसफर, गुलाब के फूलों से नहलाकर दी गई भव्य विदाई

पहले से चल रहा था विवाद
पीड़ित ने बताया कि उसका किन्नरों के दूसरे गुट के साथ पहले से विवाद चल रहा है। वह दूसरे गुट के साथ रहता है और आरोपी दूसरे गुट के हैं। इसलिए आरोपी हमेशा से ही उसके साथ गलत करना चाहते थे।