
AMU भड़काऊ भाषण मामले में डॉ कफील को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी अलीगढ़ पुलिस, मुंबई रवाना हुई टीम
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में धरने पर विवादित बयानबाज़ी करने वाले गोरखपुर के डॉ. कफील को यूपी एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। अलीगढ़ से डॉक्टर कफील को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए पुलिस टीम को मुंबई रवाना किया गया है।
विगत दिसंबर माह में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल के बाद छात्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। एएमयू में धरना प्रदर्शन स्थल पर आकर डॉक्टर कफील ने विवादित बयान दिया था। जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अलीगढ़ सहित कई थानों में हिंदूवादियों ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में यूपी एसटीएफ ने मिली जानकारी के अनुसार डॉ कफील को मुंबई से अरेस्ट कर लिया।
डॉ कफील के खिलाफ अलीगढ़ के सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, अलीगढ़ पुलिस मुकदमे से संबंधित कागजात लेकर मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस टीम मुम्बई न्यायालय में कागजात प्रस्तुत कर डॉ कफील को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अग्रिम कार्रवाई करेगी ये जानकारी एसपी सिटी अलीगढ़ अभिषेक झा द्वारा दी गई है।
इनपुट-अर्जुनदेव वार्ष्णेय
Published on:
31 Jan 2020 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
