
amu
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नए सत्र 2018—19 में करीब एक दर्जन नए पाठ्यक्रम किये गए हैं। पुराने पाठ्यक्रमों में भी छात्र—छात्राओं के बढ़ते एडमिशन को लेकर सीटें बढ़ाई गई हैं। कई कोर्स में बदलाव करते हुए उनकी जगह नए कोर्स शामिल किये गए हैं। एएमयू में अब छात्राओं को नए सत्र से ज्यादा एडमिशन सीटें उपलब्ध कराई जाएंगीं। कई कोर्स में छात्राओं के लिए छूट दी जा रही है। एएमयू में ज्यादातर नए पाठ्यक्रमों में एडमिशन हो चुके हैं।
एएमयू में ये हैं नए कोर्स
— कॉमर्स फैकल्टी - मास्टर इन इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (30 सीट) और मास्टर ऑफ
ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (30 सीट)
— फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग - एमआर्क (20 सीट)
— फैकल्टी ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज - एमए चाइनीज, एमए फ्रेंच, एमए जर्मन, एमए रशियन
और एमए स्पेनिश ( कुल 50 सीट, प्रत्येक विषय में 10-10 सीट)
- बीए कुरानिक - 10 सीट
- बीए सोशल वर्क - 30 छात्रों के लिए और 20 छात्राओं के लिए (कुल 50 सीट)
- एमवॉक (बीवॉक का आखिरी लेवल 9)
- बीए एलएलबी — 20 सीटों की वृद्धि (कुल 120 सीट)
- एलएलम — 10 सीटों की वृद्धि (कुल 35 सीट)
- एमएससी जूलॉजी — 5 सीटों की वृद्धि (कुल 40 सीट)
- फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस एवं साइंस में बीएससी में लड़कियों की सीटों में वृद्धि (वीमेंस कॉलेज)
इन पाठ्यक्रमों में बढ़ीें सीटें
एएमयू कंट्रोलर मुजीब उल्लाह जुबैरी ने बताया कि नए सत्र में कई पाठ्यक्रमों में काफी सीटें बढ़ाई गई हैं। वहीं वीमेंस कॉलेज की छात्राओं के लिए भी कई पाठ्यक्रमों में पहले की अपेक्षा सीटें बढ़ाई गई हैं। कई पुराने कोर्स खत्म करके उनकी जगह दूसरे कोर्स शुरू कराए जा रहे हैं। बीएसडब्लू पाठ्यक्रम की जगह अब बीए सोशल वर्क ने ले ली है। फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस एवं साइंस में 60 सीटें बढ़ाई गई हैं। मास्टर इन इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग फैकल्टी का एमवॉक पाठ्यक्रम सेल्फ फाइनेंस के अंतर्गत है। एएमयू वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. नईमा खातून ने छात्राओं के लिए बढ़ाई गई सीटों के बारे में जानकरी देते हुए कहा कि नए सत्र में छात्राओं के लिए बीएससी में 60 सीटों की वृद्धि होने से छात्राओं को बहुत राहत मिलेगी। वहीं बायोकेमेस्ट्री, जूलॉजी और बॉटनी में 5-5 सीटें, मैथ, फिजिक्स, स्टेटिक्स और भूगर्भ विज्ञान विभाग में 10-10 सीटें बढ़ाई गई हैं। केमेस्ट्री में 5 सीटें बढ़ी हैं। एएमयू के परीक्षा नियंत्रक मुजीबउल्लाह जुबैरी ने कहा कि नए सत्र में करीब एक दर्जन नए पाठ्यक्रम शुरू होने और कई पाठ्यक्रमों में सीट बढ़ने से सभी छात्र—छात्राओं को फायदा होगा। अधिकतर नए पाठ्यक्रमों में एडमिशन पूरे हो चुके हैं।
Published on:
3 Aug 2018, 2:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.