फ्लैशबैक
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू यूनिवर्सिटी) से पीएचडी कर रहे छात्र मन्नान बशीर वानी के कथित रुप से हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन ज्वाइंन करने की जानकारी 2018 में तब आई जब सोशल मीडिया पर उसकी एके-47 के साथ फोटो वायरल हुआ। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उसके बारे में ब्योरा जुटाने में लग गईं। तत्कालीन एसएसपी राजेश पाण्डेय ने मन्नान वानी जिस हॉस्टल में रहता था, उसकी भी सघन तलाशी खुद जाकर ली थी।