19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी, एएमयू का पूर्व छात्र मन्नान वानी भी ढेर

सुरक्षाबलों को कश्मीर में एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

2 min read
Google source verification
Terrorist

किताबों का ज्ञान छोड़ क्यों हथियार थाम रहे हैं छात्र,

श्रीनगर। सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। गुरुवार को सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र मन्नान वानी भी शामिल है। खबरों के मुताबिक, गुरुवार को सुबह हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त ऑपरेशन में हिज्बुल मुजाहिदीन को घेर लिया था। हंदवाड़ा के शाटगुंड इलाके में सुबह ढाई बजे से एनकाउंटर चल रहा था। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि यहां पर दो-तीन आतंकी छिपे हुए हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। कहा जा रहा है कि सुबह करीब नौ बजे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जोरदार फायरिंग हुई। दोपहर करीब एक बजे दो आतंकियों के मारे जाने की खबर आई। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। सुरक्षाबल अब इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनावों पर आतंकी साया बना हुआ है। आतंकी चुनाव बहिष्कार की धमकियां दी हैं। वैसे चुनाव में मतदान का आंकड़ा बेहद चौंकाने वाला रहा है।

सुलगते कश्मीर में पढ़े लिखे युवा बन रहे हैं आतंकी, पुलिसकर्मियों पर भी दहशतगर्दों की नजर

एएमयू स्कॉलर था मन्नान वानी

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला छात्र मन्नान बशीर वानी इस साल जनवरी में लापता हो गया था। जिसके बाद खबर आई कि वह हिज्बुल मुजाहिद्दीन का आतंकी बन गया है। हिज्बुल के मुखिया सैयद सलाहुद्दीन ने एक बयान जारी किया था। इस बयान में उसने दावा किया था कि मन्नान वानी उसके संगठन में शामिल हो गया है। इसके बाद मन्नान को यूनिवर्सिटी से तत्काल निकाल दिया गया था। उसकी एक फोटो भी सामने आई, जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए खड़ा था। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद विश्वविद्यालय ने मन्नान वानी के मामले पर आंतरिक जांच के आदेश दिए। दो प्रोफेसर्स ने करीब 109 पन्ने की रिपोर्ट में वानी के व्यवहार को सही बताया । रिपोर्ट के मुताबिक उसका एकेडमिक रिकॉर्ड और व्यवहार अच्छा था। पिछले 5 साल से वो हॉस्टल में रह रहा था

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग