अगस्त माह मे वी.एम. हॉल प्रांगण में 'हॉल ट्रांसफर' के ख़िलाफ़ धरना देने की वजह से आफ़ाक़ को पहले निलंबित किया गया था और 23 अगस्त 2016 को कुलपति की संस्तुति पर प्रॉक्टर ने आफ़ाक़ को यूनिवर्सिटी से 6 साल के लिए निष्कासित किया था। आफ़ाक़ अहमद के सभी वस्त्र, गद्दे, गर्म कपड़े की शेरवानियां, मोटरसाइकिल, ए.टी.एम., पासबुक, पासपोर्ट इत्यादि भी इंतज़ामिया ने वी.एम. हॉल में ज़ब्त कर लिया था।