18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़

VIDEO लाइव एनकाउंटर को मुद्दा बना कर बिछ रही एमएयू छात्रसंघ चुनाव की बिसात, कोर्ट जाने की तैयारी

बीते दिनों हरदुआगंज थानाक्षेत्र में हुए लाइव एनकाउंटर के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रोटेस्ट मार्च निकाला।  

Google source verification

अलीगढ़। बीते दिनों हरदुआगंज थानाक्षेत्र में हुए लाइव एनकाउंटर के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रोटेस्ट मार्च निकाला। छात्रों ने मांग की है कि जैसे विवेक हत्याकांड में कार्रवाई हुई है वैसे ही इस एनकाउंटर की जांच होनी चाहिए। एनकाउंटर को फ़र्ज़ी कहने वाले छात्रों ने कहा कि इसकी जांच कराने के लिए कोर्ट में भी अर्ज़ी देंगे। प्रोटेस्ट को लेकर छात्रों और इंतजामिया के बीच नोकझोक भी हो गई।

मोदी-योगी के खिलाफ लगे नारे

बीते दिनों थाना हरदुआगंज इलाके में पुलिस द्वारा किए गए लाइव एनकाउंटर के दौरान मारे गए दो अभियुक्तों नौशाद और मुस्तकीम को लेकर लगातार सियासत जारी है, तो वहीं इस लाइव एनकाउंटर को मुद्दा बनाते हुए अब एएमयू के अंदर होने वाले आगामी छात्रसंघ चुनाव में चेहरा चमकाने का जरिया बना लिया गया है। दरअसल आज देखा गया कि एएमयू के अंदर कुछ छात्रों ने कैंपस के अंदर से चलकर बॉबे सैयद गेट तक एक प्रोटेस्ट मार्च निकाला हालांकि प्रोटेस्ट मार्च को एएमयू इंतजामियां और सुरक्षाकर्मियों ने बॉबे सैयद गेट से पहले ही रोक दिया। जिसको लेकर सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच नोकझोक हो गई। वहीं छात्र-छात्राओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं मोदी-योगी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। बताया ये भी जा रहा है कि छात्रों ने इंतजामिया से परमीशन नहीं ली थी इसीलिए प्रोटेस्ट को रोका गया था।