14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, वीडियो में बोला ‘द एंड’

यूपी के अलीगढ़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद खुद ट्रेन के सामने कुदकर जान दे दी।

2 min read
Google source verification
प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ट्रेन के सामने कूदा

प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ट्रेन के सामने कूदा

Aligarh Crime News: अलीगढ़ के अकराबाद में एक दर्दनाक घटना हुई है, जहां प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी और फिर खुद आत्महत्या कर ली। यह मामला प्यार के नाम पर हुई क्रूरता का उदाहरण है। यह घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अकराबाद इलाके में हुई। शुक्रवार शाम को 25 साल के युवक शशि कपूर का शव गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी पला रेलवे ट्रैक पर मिला। वह ट्रेन से कटकर मर गया था। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी।

प्रेमिका का शव मिला

अगले दिन यानी शनिवार सुबह एक युवती का शव एक खंडहर में मिला। युवती का शव नग्न अवस्था में था। उसके मुंह में अंडरगारमेंट ठूंसा हुआ था और कपड़े फटे हुए थे। पुलिस ने देखा कि यह युवती की शादी अप्रैल में तय थी। पुलिस ने दोनों घटनाओं को जोड़ा तो सच्चाई सामने आई। मृत युवक शशि कपूर ही प्रेमिका का प्रेमी था। जांच में पता चला कि उसने पहले प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया, फिर दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद ट्रेन के सामने जाकर आत्महत्या कर ली।

प्रेमी का आखिरी फोन और वीडियो

मरने से पहले शशि ने प्रेमिका के भाई को फोन किया और कहा कि लड़की का कांड कर दिया है। इसके अलावा उसने 12 सेकंड का एक वीडियो बनाया, जिसमें आखिर में उसने कहा- "द एंड"। यह वीडियो पुलिस को मिला है।

परिवार का आरोप

प्रेमिका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि युवक ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया और फिर हत्या कर दी। परिवार का दावा है कि यह पूरी घटना प्रेम संबंधों के कारण हुई। लड़की की शादी होने वाली थी, लेकिन प्रेमी इसे बर्दाश्त नहीं कर सका। अभी अकराबाद और गांधी पार्क थाने की पुलिस मिलकर जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ठीक-ठीक क्या हुआ और क्या कोई और वजह थी।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग