28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एएमयू छात्रों की एसएसपी और डीएम को धमकी, हमारे पीछे मत पड़ो वर्ना नौकरी खा जाएंगे, देखें वीडियो

AMU Vivad : पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने मीडिया से बातचीत के दौरान एसएसपी और डीएम को धमकी दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 12 May 2018, 2:49 PM IST

AMU

AMU

अलीगढ़। बाबे सैयद गेट पर एएमयू छात्रों का धरना दसवें दिन भी जारी है। धरने के दौरान एएमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने मीडिया से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने एसएसपी और डीएम को सीधे तौर पर धमकाते हुए उनकी नौकरी खा जाने की बात कही।

ये बोले फैजुल हसन
फैजुल हसन ने कहा कि एसएसपी साहब का बयान आया है कि जिन छात्रों व छात्र नेताओं पर केस हुए थे, उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। यदि ऐसा है तो हम जेल भरने के लिए तैयार हैं। एएमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि मैं एसएसपी साहब को ऐलानी तौर पर एक अल्फाज देना चाहूंगा कि हमने 31 दिसंबर को एक धरना दिया था, वो धरना सबको याद होगा। उस समय राजमणि यादव जैसे डीएम आज तक वापस कुर्सी पर नहीं आ सके। कहीं ऐसा न हो कि हम लोग एसएसपी और डीएम की नौकरी खा लें। इसलिए पीछे न पड़िए हम किसी को छोड़ेंगे नहीं क्योंकि ये जज्बातों का मामला है।

हिंदू युवा वाहिनी पर बैन की मांग
इस बीच उन्होंने कहा कि हम हिंदू युवा वाहिनी पर बैन लगाने की मांग करेंगे। इस संगठन का उत्तर प्रदेश में बैन होना बहुत जरूरी है क्योंकि उन्हीं की वजह से यह सब हो रहा है। एएमयू में आकर हिंदू युवा वाहिनी के लोग हमला करते हैं, और शहर में मिठाई बांटते हैं। इसके बाद मुस्लिम इलाकों से रैली निकालते हैं। उसके बाद जेल जाते हैं तो जेल के अंदर से ही ऐलान करते हैं कि जैसे ही हम जेल से बाहर आएंगे तो विक्ट्री रैली निकालेंगे और विक्ट्री रैली की तैयारी करते हैं।