28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़े आंदोलन की तैयारी में एएमयू छात्र, बोले मांगे पूरी नहीं हुईं तो पीएम हाउस व संसद का घेराव करेंगे, पूरी दिल्ली को जाम कर देंगे…

एएमयू छात्रों का कहना कि छात्राएं अलीगढ़ में भूख हड़ताल करेंगी और हम लोग दिल्ली को जाम कर देंगे। किसी को नहीं छोड़ेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 12 May 2018, 3:14 PM IST

AMU

AMU

अलीगढ़। एएमयू के छात्र दसवें दिन छात्र बाबे सैयद गेट पर अपनी मांगों को लेकर डटे रहें। धरने के दौरान छात्रों ने बाबे सैयद गेट पर ही नमाज पढ़ी। इस बीच छात्रों की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर फोर्स भी यूनिवर्सिटी सर्किल पर तैनात रही। धरने के दौरान एएमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने मीडिया से बात करते हुए दिल्ली में बड़े आंदोलन की बात कही।

इस बीच एएमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने बताया की छात्रों की मांग पूरी नहीं हुई है। लाठी चार्ज करने वाले अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हिंदूवादी संगठनों पर भी नाम मात्र की कार्रवाई हुई है। हिंदूवादी संगठनों के दो लोगों को गिरफ्तार कर जिला प्रशासन ने केवल औपचारिकता निभाई है। जो दो लोग गिरफ्तार हुए वह भी कोर्ट से जमानत पर छूट गए। आज हिंदूवादी संगठनों के लोग शहर में विक्ट्री रैली निकालने की तैयारी कर रहे हैं। ये लोग विक्ट्री रैली निकालेंगे और दंगा कराने की पूरी कोशिश की जाएगी, ऐसे में सरकार क्या कर रही है।

भूख हड़ताल पर जाने की तैयारी
फैजुल हसन ने कहा कि हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर के धरना दे रहे हैं। मांगे पूरी नहीं होने पर हम भूख हड़ताल पर जाने के लिए तैयार हैं और पैदल मार्च करके दिल्ली तक जाने के लिए भी तैयार हैं। इस बात का फैसला हमारी यूनियन करेगी। हम छोड़ेंगे किसी को नहीं।

संसद और पीएम हाउस का घेराव
फैजुल हसन ने कहा कि हम दिल्ली में संसद भवन का भी घेराव करेंगे। संसद और प्रधानमंत्री आवास का भी घेराव करेंगे। पूरा दिल्ली में जाम लगा देंगे ये प्लान है हमारा। यहां छात्र परीक्षा देंगे और छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठेंगी। हम लोग दिल्ली के लिए कूच करेंगे। मारो लाठियां, गिरफ्तार करो जो दिल करे वो करो। वहीं ड्रोन कैमरे से नमाज पर नजर रखने के बारे में फैजुल ने कहा कि एएमयू में कोई आतंकी नहीं है। हम नमाज में देश की अमन के लिए दुआ करते हैं।