
AMU
अलीगढ़।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कार्यवाहक कुलपति तबस्सुम साहेब (टी साहेब) के घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। देर शाम को करीब 10 -12 लोग मेडिकल कॉलोनी आवास में घुस आये। पहले तो गार्ड के साथ की मारपीट की। उसके बाद गार्डन के अंदर रखे गमले, कुर्सियां, लाइट तोड़ दी। मुंह पर डाटा बांध कर आये युवक घर के अंदर तोड़फोड़ करने के बाद चिल्लाने लगे। चेहरे पर डाटा बांधे रहने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। अनुशासनहीनता में गुरुवार को एएमयू के दो छात्रों को निलम्बित किया था। उन पर भी हमले का शक जताया जा रहा है। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर के छुट्टी पर जाने के चलते तबस्सुम साहेब कार्यवाहक कुलपति की हैसियत से काम कर रहे हैं।
हथियार लेकर आए थे युवक
घटना थाना सिविल लाइन के मेडिकल कॉलोनी की है। गुरुवार की रात्रि में हुई घटना के वक्त कार्यवाहक कुलपति घर के अंदर ही रहे। बाहर निकल कर नहीं आए। घर के अंदर घुसकर हमला करने व तोड़फोड़ करने वाले कौन हैं, इसकी पहचान नहीं हो सकी है। हमलावर तोड़फोड़ के बाद फरार हो गये। मामले की तहरीर थाना सिविल लाइन में दी गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। हमलावर युवक हथियारों के साथ आये थे। हमला किस मकसद से किया गया, इसका खुलासा नहीं हो सका।
कहीं ये कारण तो नहीं
बताया जा रहा है कि हॉर्स राइडिंग क्लब के कप्तान चयन को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए छात्र किसी भी हद तक जाने की कोशिश कर रहे है। पिछले कई दिनों से हॉर्स राइडिंग क्लब के कप्तान को लेकर चयन प्रक्रिया चल रही है। कुछ पूर्व छात्र और मौजूदा छात्र अपनी पसंद का कप्तान बनाये जाने को लेकर दबाव बना रहे हैं। जिसको लेकर बुधवार को गेम्स कमेटी के सचिव अमजद अली रिजवी की कार को तोड़ा गया था। इस मामले में भी सिविल लाइन पुलिस ने दो नामजद व दर्जनभर अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्या कहा साफे किदवई ने
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जनसंपर्क विभाग के मेम्बर इंचार्ज साफे किदवई का कहना है कि हमलावरों का उद्देश्य क्या था, इसका पता नहीं चल सका है। यह तो तय है कि वे लूट के इरादे से नहीं आए थे।
Published on:
10 Nov 2017 08:51 am
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
