5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इन दो जिलों को मिलीं भगवा रंग की बसें

यूपी के अलीगढ़ और एटा जिले को भगवा रंग की बसें मिली हैं। इन बसों में आम जनता जल्दी ही सवारी करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 14 Nov 2018, 10:17 AM IST

bus

bus

अलीगढ़। यूपी में जिसकी सरकार आती है, वही अपनी मनमानी करता है। इस क्रम में जिलों के नाम बदलने से लेकर रोडवेज बसों का रंग बदलने तक का काम अब तक सरकारें करती आयी हैं। बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में मुख्यमंत्री मायावती ने रोडवेज बसों का रंग नीला कर दिया था। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोडवेज बसों का रंग लाल और हरा किया गया। अब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो बसों का रंग भगवा कर दिया गया है। ये बसें सड़क पर दौड़ने के लिए आ गई हैं।

पांच बसें मिलीं
भगवा रंग की बसों को हरी झंडी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 सितम्बर, 2018 को दिखाई थी। अब ये बसें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) के अलीगढ़ परिक्षेत्र में आ गई हैं। यहां पांच बसें आई हैं इनमें से तीन बसें अलीगढ़ डिपो तो दो बसें एटा डिपो को सौंपी गई हैं। इन बसों में आम जनता जल्दी ही सवारी करेगी।