5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड फिल्म जन्मभूमि की शूटिंग शुरू, फाइटिंग सीन देखकर रोमांचित हुए लोग

फिल्म निर्माता भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुसैन फिल्म एंटरटेनमेंट के द्वारा बनाई जा रही फीचर फिल्म जन्मभूमि को डीएमजी फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से बनाया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Film shooting

Film shooting

अलीगढ़। ऑलीवुड के रूप में पहचान बना रहे अलीगढ़ में एक और बॉलीवुड फिल्म ‘जन्मभूमि’ की शूटिंग यहां चल रही है। फिल्म से जुड़े कलाकारों ने दूसरे दिन सांगवान सिटी में दृश्यों का फिल्मांकन कराया।

अलीगढ़ में फिल्मों का निर्माण एक सराहनीय कदम
मातृभूमि, देशभक्ति, आतंकवाद विरोध आदि पर आधारित फिल्म के मुहूर्त की शुरुआत प्रमुख समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता ठा. श्योराज सिंह ने नारियल फोड़ कर की।उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में फिल्मों का निर्माण एक सराहनीय कदम है। ऐसा कार्य, सीधे प्रदेश सरकार की योजना को मजबूती प्रदान करता है।

मुंबई, अलीगढ़, आगरा, मथुरा के कलाकार
फिल्म निर्माता भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुसैन फिल्म एंटरटेनमेंट के द्वारा बनाई जा रही फीचर फिल्म जन्मभूमि को डीएमजी फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से बनाया जा रहा है। फिल्म निर्माण में सहयोगी पंकज धीरज व संजू सैनी ने बताया कि फिल्म में ऑलीवुड (एएफटीवीआई) के कलाकारों के अलावा मुंबई, आगरा, मथुरा आदि के कलाकार भी किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में समाजसेवी श्योराज सिंह, प्रवीण अग्रवाल, मनोज जादौन, एलतेश शर्मा आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है। शूटिंग स्थल पर फाइटिंग सीन को देखकर मौजूद लोग भौंचक्के से रह गए।

ये रहे उपस्थित
फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक सोनू सिकंदर, एक्टर सुजैल खान, हिमाद्री धीरज, सरफराज खान, प्रीति सिंह, संगीता शर्मा, राजा राणा, राजीव अग्रवाल, ललित मिश्रा, अवनीश कुमार, विजय राणा, डैनिस, कुलदीप, कप्तान भारती, विशाल, मेकअप मैन आशु सन्नाटा, डीओपी विपिन प्रसाद, सुशील पंडित आदि मौजूद रहे।