30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सगाई में स्टेज पर पहुंची दुल्हन की गर्लफ्रेंड ने किया हाई वोलटेज ड्रामा, लड़के ने तोड़ी शादी, देखें वीडियो  

Aligarh Engagement News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ में सगाई समरोह में दूल्हे-दुल्हन के स्टेज पर दुल्हन की गर्लफ्रेंड पहुंच गई। स्टेज पर दुल्हन ने उसे चुप कराने का प्रयास किया। दुल्हन की गर्लफ्रेंड ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

2 min read
Google source verification
Aligarh

Aligarh Love Triangle: उत्तर प्रदेश के अलीगढ के एक होटल में सगाई समरोह चल रहा था। दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को रिंग पहना चुके थें तभी एक लड़की व्हॉइट कलर की शर्ट में सीधे स्टेज पर चढ़ गई और दुल्हन से बहस करने लगी। स्टेज पर दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई।

क्या है पूरा मामला ? 

बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र की एक युवती का रिश्ता क्वार्सी इलाके के एक युवक से तय हुआ था। रविवार शाम गांधीपार्क अड्डे के एक होटल में रिंग सेरेमनी और गोद भराई की रस्म चल रही थी। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन ने अंगूठियां बदलीं और स्टेज पर खड़े हुए, तभी अचानक पैंट-शर्ट पहनी एक लड़की दौड़ते हुए स्टेज पर चढ़ गई। उसने दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे नीचे खींचने की कोशिश की। जब वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद वह दुल्हन को जबरन एक कमरे में ले गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

लड़की ने क्या कहा ? 

कुछ दिन पहले उसकी भी शादी तय हुई थी, और गोद भराई की रस्म पूरी हो चुकी थी। 22 अप्रैल को उसके घर बारात आने वाली थी। लेकिन उसने मुझसे अपनी शादी तोड़ने की बात कही। मैंने अपने परिवार को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।  

इसके बाद वह लड़की मुझसे वीडियो कॉल पर बात करने लगी और आत्महत्या करने की धमकी दी। उसने कहा, "अगर तुम शादी नहीं तोड़ोगे, तो मैं अपनी जान दे दूंगी।" आखिरकार, उसने अपने परिजनों से हाथ जोड़कर मिन्नतें कीं और किसी तरह अपनी शादी तुड़वा ली।  

अब, मेरी शादी तुड़वाने के बाद, वह खुद शादी करने जा रही है। जिससे उसकी बात होती थी, वह सिम भी तोड़ दिया। उसने खुद ही मुझे फोन करके वहां बुलाया, लेकिन जब सामने आई तो पहचानने से इनकार कर दिया।  

पैंट-शर्ट पहनी युवती ने वे उपहार भी वापस कर दिए, जो दुल्हन बनने जा रही लड़की ने उसे दिए थे। उसने बताया कि वह शाम पांच बजे से होटल के बाहर थी और किसी तरह अंदर पहुंची। गुस्से में बोली, "इस लड़की ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया है। अब मैं अपने परिवार से किस मुंह से बात करूंगी?"

यह भी पढ़ें: दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर CMO ऑफिस में दर-दर भटकती रही महिला, नहीं बना विकलांग सर्टिफिकेट, देखें वीडियो

दुल्हन ने क्या कहा ? 

पैंट-शर्ट पहनी हुई लड़की यह दावा कर रही थी कि वो दुल्हन बनी हुई लड़की से प्रेम करती है और दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ते हैं। दुल्हन ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि दोनों साथ पढ़ती थीं और उनकी दोस्ती भी है। लेकिन दोनों के बीच ऐसा कोई संबंध नहीं है। 

लड़के वालों ने तोडा रिश्ता 

रिंग सेरेमनी में हुए हंगामे के बाद लड़के के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया है। लड़के ने बताया कि युवती पहले से ही किसी दूसरी लड़की के साथ प्रेम संबंध में थी। ऐसे में उसके साथ शादी करना उचित नहीं होगा, इसलिए यह रिश्ता खत्म कर दिया गया है।