
CAA protest
अलीगढ़। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध जारी है। महिलाएं शनिवार की सुबह एक बार फिर सड़क परआ गईं। जमालपुर में अलीगढ़-मुरादाबाद को जाम कर दिया। जानकारी मिलने के दस मिनट में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद बुजुर्ग व अफसरों के समझाने पर महिलाओं ने जाम खोल दिया।
यह भी पढ़ें
शाहजमाल में चल रहा धरना
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अलीगढ़ का माहौल पहले से ही गर्म है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में पहले से ही छात्रों का धरना चल रहा है। जमालपुर व शाहजमाल में ऐसे संवेदनशील इलाके हैं जहां महिलाएं कभी विरोध करने के लिए सड़क पर आ जाती हैं। शाहजमाल में महिलाओं का धरना चल ही रहा है।
यह भी पढ़ें
सड़क पर बैठ गईं
शनिवार की सुबह महिलाएं जमालपुर में मस्जिद के सामने अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर बैठ गईं। मार्ग जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन थाना सिविल लाइन से उपनिरीक्षक अशोक सिंह, मुकेन्द्र कुमार व पुलिस- पीएसी के जवान मौके पर पहुंचे। महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद महिलाएं सड़क से हटीं। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक लोग जाम से जूझते रहे।
Updated on:
15 Feb 2020 05:20 pm
Published on:
15 Feb 2020 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
