23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपसी फूट के बाद कांग्रेसी दिखे एक मंच पर, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी को दिया समर्थन

Aligarh news: जिले में अंतः कलह के बाद कांग्रेसी नेता एक मंच पर दिखाई दिए, जहां मंच से सभी कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की बात कही है।

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh

एक मंच पर बैठे कांग्रेसी नेता

अलीगढ़ कांग्रेस मेयर प्रत्याशी के समर्थन में जिले के सभी कांग्रेसियों ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान सभी जिले के कांग्रेसी नेता एक मंच पर दिखाई दिए, कांग्रेस ने अपनी अंदरूनी कलह का निवारण करते हुए मेयर प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन दिया। कांग्रेस नेता आगा यूनुस को कांग्रेस में प्रत्याशी का टिकट ना मिलने पर निर्दलीय मेयर का चुनाव का पर्चा भरा, लेकिन समय रहते हाईकमान के आदेश का पालन करते हुए आगा यूनुस को मना लिया गया। और कांग्रेस प्रत्याशी सीपी गौतम को अपना समर्थन देने की बात कही गई।

कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का किया विरोध

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भाजपा के राम लीला ग्राउंड में भाजपा कार्यालय बनाने का भी विरोध किया है। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा के रामलीला ग्राउंड में अपना कार्यालय बनाकर हिंदुत्व की बात कर रही है। इसका हम विरोध करते हैं, यदि चुनाव जीतना है तो सर्व समाज को एक साथ लेकर चलना होता है। कांग्रेस हमेशा सर्व समाज को लेकर चली है और आगे भी चलती रहेगी।