23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने की बढ़ती चमक से सर्राफा बाजार में आई गिरावट

Aligarh news: लगातार सोने के भाव बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसको लेकर सर्राफा बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। ग्राहक का बजट सोने की खरीदारी में गड़बड़ा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh

सोने की बढ़ती चमक

सोने के बढ़ते भाव की वजह से सोने की चमक दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लेकिन सराफा बाजार मैं गिरावट देखने को मिल रही है। शादी का सीजन होने के बाद भी सर्राफा बाजार में ग्राहक सोने की खरीदारी से दूर होते जा रहे हैं। पिछले महीने की अपेक्षा इस महीने सोने के भाव में 4 से 5 हजार की तेजी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से ग्राहकों का सोने की खरीदारी को लेकर बजट कम पड़ रहा है। ग्राहक सोने के कम वजन की ज्वेलरी खरीदने को मजबूर हो रहा है। यदि सोने के भाव में इसी तरह की तेजी देखने को मिली तो ग्राहक सोने की ज्वेलरी से दूर होने लगेगा।

सर्राफा व्यापारियों ने दी जानकारी

सर्राफा व्यवसाई पल्लव सिंघल का कहना है कि जिस तरह से देश में सोने का वायदा कारोबार बढ़ा है। तब से सोने के भाव मैं तेजी देखने को मिल रही है। जिसका मुख्य कारण वायदा व्यापार ही है। लेकिन बाजार में होलमार्क ज्वेलरी का चलन बढ़ने से ग्राहकों को सोने की खरीदारी में संतुष्टि भी मिलती है। और ग्राहकों को उनकी रकम के हिसाब से शुद्ध सोना मिल पाता है। पहले की अपेक्षा अब बाजार में हल्के सोने की ज्वेलरी भी ग्राहकों को उनके बजट के अनुसार मिल जाती है। सोने की भाव कितना भी बढ़ जाएं लेकिन ग्राहकों के बजट के अनुसार बाजार में सोने की ज्वेलरी उपलब्ध रहती है।