
प्रेस वार्ता में उपस्थित श्री खाटू श्याम सेवा समिति के पदाधिकारी
Aligarh news: अलीगढ़ श्री श्याम बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष पुनीत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार दिनांक 27 अप्रैल 2023 को श्री श्याम बाबा के विशाल एवं भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है, जिसका भूमि पूजन रावत सीएनजी पेट्रोल पंप, मधुरा रोड में होने जा रहा है। ओपल सिटी के पास श्याम बाबा का यह पहला मंदिर समिति द्वारा अलीगढ़ में बनाया जा रहा है। इसे भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। जिसका डिजाइन जयपुर और दिल्ली के इंजीनियर तैयार कर रहे हैं। खाटू की तर्ज पर मंदिर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर के बाहर तोरण द्वार भी बनाया जा रहा है। महासचिव विकास गुप्ता ने बताया कि जो लोग खाटू नहीं जा पा रहे हैं। उन्हें भी बहुत जल्द अलीगढ़ में खाटू नरेश के दर्शन का सौभाग्य मिलने वाला है। भूमि पूजन के साथ ही संकीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। ताकि आने वाले सभी श्याम प्रेमी बाबा का गुणगान कर सकें। कोषाध्यक्ष सौरभ वार्ष्णेय ने सभी श्याम प्रेमियों से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि 27 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में श्याम प्रेमी आकर बाबा के भूमि पूजन में अपना सहयोग दें, सभी मंदिर निर्माण कार्य में समिति को तन, मन, धन से सहयोग करें। जिससे मन्दिर को भव्य रूप दिया जा सके।
लगभग दो करोड़ की लागत से होगा भव्य मंदिर का निर्माण
श्री खाटू श्याम सेवा समिति के द्वारा बताया गया कि मंदिर का निर्माण लगभग दो करोड़ की लागत से कराया जाएगा। मंदिर निर्माण जयपुर एवं दिल्ली के इंजीनियरों के द्वारा कराया जाएगा। मंदिर का वातावरण राजस्थान खाटू श्याम बाबा की तर्ज पर ही अलीगढ़ में होगा। जिससे भक्तगण श्याम बाबा के भव्य दर्शन कर सकें।
Published on:
25 Apr 2023 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
