
Aligarh Petrol Pump Viral Video
अलीगढ़ जिले में हुए इस छोटे से विवाद ने उस वक़्त बड़ा रूप ले लिया, जब पेट्रोल पंप पर सीएनजी के रुपए मांगने पर दबंग कार सवार लोगों ने अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप कर्मियों को दौड़ाकर बेरहमी से मारपीट की। ये पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप सेल्समैन कर्मियों और मैनेजर के साथ की गई मारपीट ओर लूट की वारदात के बाद घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित पेट्रोल पंप मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
फिलहाल अलीगढ़ पुलिस कार सवार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। वहीं पेट्रोल पंप मैनेजर राजेश सिंह का आरोप है कि सेल्समैन ने 520 रुपये की CNG भरी ओर वैगनआर कार सवार ने पेटीएम से 519 रुपये का भुगतान किया। जब सेल्समैन ने बाकी का एक रुपया और मांगा, तो बदमाशों ने पिटाई करनी शुरू कर दी। ये घटना अलीगढ़ के NH-91 पर हुई। जहां चार गाड़ियों में सवार हथियारबंद बदमाश हथियारों से लैस होकर सीएनजी पेट्रोल पंप पर पहुंचे, सेल्सकर्मी के साथ बेरहमी से मारपीट कर सेल्सकर्मी की जेब में मौजूद 25000 हजार रुपए भी लूट लिए। अलीगढ़ में मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
अलीगढ़ में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लूट की सूचना मिलते ही थाना अकराबाद थानाअध्यक्ष सहित पुलिस के उच्चअधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे। पुलिस के अधिकारी पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा में बदमाशों का सुराग लगाने के साथ ही सेल्समैन कर्मियों से घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही कार सवार लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
Updated on:
5 Oct 2022, 7:31 PM IST
Published on:
5 Oct 2022, 7:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.