25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ. अंजना सिंह को दुबई में मिला भारत निर्माण लिटरेरी एक्सीलेंस अवार्ड, देखें वीडियो

डॉ. अंजना सिंह सेंगर अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की पत्नी एवं कवयित्री हैं।

2 min read
Google source verification
dr anjana singh

dr anjana singh

अलीगढ़। दिल्ली की भारत निर्माण फाउंडेशन संस्था ने द्वारा दुबई में 8वें एशियाड साहित्य समारोह आयोजित हुआ। इसमें डॉ. अंजना सिंह सेंगर को साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिये महावाणिज्यदूत विपुल ने भारत निर्माण लिटरेरी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। डॉ. अंजना सिंह सेंगर अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की पत्नी एवं कवयित्री हैं।

यह भी पढ़ें

वृन्दावन में आकर मन हो जाता है निर्मल, पढ़िए एक सच्ची कहानी

जनता का आभार जताया

अवार्ड कार्यक्रम में भारत निर्माण संस्था के संयोजक रवींद्र भंडारी, एम.ओ.एस. महाराष्ट्र प्रवीण पोटे पाटिल और एम.पी. अश्विनी चोपड़ा, श्रीकांत, सुप्रिया बद्व, डॉ. अमरेंद्र खतुआ और पद्मश्री डॉ. मोहसिन वाली उपस्थित रहे। डॉ. अंजना सिंह सेंगर को दुबई में सम्मानित किये जाने पर अलीगढ़ की जनता गौरवान्वित महसूस कर रही है।साहित्यकारों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया जगत ने उनको बधाई दी है। जिलाधिकारी अलीगढ़ चन्द्रभूषण सिंह एवं उनकी पत्नी डा. अंजना सिंह सेंगर ने सभी जनपद वासियों का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें

भाजपा के इस राष्ट्रीय नेता ने कहा- आगरा से प्रभु दयाल कठेरिया को मिलेगा टिकट, दावेदारों में मची खलबली

यह भी पढ़ें

जानिए, श्रीकृष्ण जन्मस्थान को बम से उड़ाने की धमकी का सच

कविता संग्रह हुआ प्रकाशित

अंजना सिंह सेंगर कविता के क्षेत्र में विशेष काम है। सोशल मीडिया पर कविताएं इनकी पढ़ी जा सकती है। साथ ही अंजना मंचीय कवि है। अंजना की नई कविता संग्रह मन के पंख वनिका पब्लिकेशन ने प्रकाशित की है। इस कविता संग्रह में मुक्तक , गजल , गीत, छंद सहित ग्यारह रचनाएं है। जिसकी समीक्षा डॉ. कन्हैया सिंह ने की है। मन के पंख कविता संग्रह में कवि ने जो उड़ान भरी है वह आकाश से अधिक जमीन व जीवन की ओर झुकी हुई है। वे सामाजिक सरोकर की कविताएं लिखती हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी होने हुए कम देखा गया है कि साहित्यिक क्षेत्र में रुझान हो, लेकिन अंजना सिंह प्रतापगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हुए साहित्य जगत में भी अपना नाम कमा रही है।

यह भी पढ़ें

गरीब लड़कियों के लिए पिता से कम नहीं सुशील पाठक