4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाने में मीट नहीं परोसा तो शराबी पति ने पत्नी को दी ऐसी सजा, सुनकर उड़ जाएंगे होश

अलीगढ़ में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी से खाने के लिए मीट की डिमांड रख दी। आरोप है कि पत्नी ने जब पति से घर के अंदर मीट नहीं होने की बात कही तो इसी बात से गुस्साए शराबी पति ने मीट देने से मना करने पर अपनी पत्नी को गोली मार दी।  

2 min read
Google source verification
drunk_husband_shoots_wife_for_refusing_to_give_meat_in_aligarh_1.jpg

जनपद की कोतवाली सिविल लाइंस इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पति ने खाने में मीट नहीं देने पर अपनी पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद शराबी अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया। वहीं पाश कॉलोनी में गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। गोली लगने के बाद महिला लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। मोहल्ले के लोगों द्वारा पति द्वारा पत्नी को गोली मारने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ जमीन पर पड़ी महिला को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद पुलिस आरोपी तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े - Budaun: हर रात घर से गायब हो जाती थी पत्नी, मोहल्ले वाले देने लगे ताने फिर एक दिन...

घर में मीट नहीं होने से मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली सिविल लाइंस इलाके के हाथी डूबा निवासी एक शराबी व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को गोली मारने की घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह अपने दोस्तों के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। आरोप है कि शराबी पति ने अपनी पत्नी से खाने के लिए मीट की डिमांड रख दी। आरोप है कि पत्नी ने जब पति से घर के अंदर मीट नहीं होने की बात कही तो इसी बात से गुस्साए शराबी पति ने मीट देने से मना करने पर अपनी पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद शराब के नशे में धुत शराबी पति अपने दोस्तों के साथ पत्नी को लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा छोड़ घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं इलाके में गोली चलने की आवाज सुनते ही लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग अपने-अपने घरों से निकलकर पड़ोसी के घर इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो गोली लगने के बाद लहूलुहान हालत में महिला जमीन पर पड़ी हुई थी।

यह भी पढ़े - आगरा से दिल्ली के बीच सफर हुआ महंगा, अब दो नहीं तीन बार देना होगा टोल

घायल महिला का इलाज जारी

उधर मौके पर इकट्ठा हुए पड़ोसियों के द्वारा महिला को गोली मारने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पति द्वारा पत्नी को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंस्पेक्टर सिविल लाइन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में जमीन पर पड़ी महिला को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों द्वारा तत्काल महिला का उपचार करना शुरू कर दिया गया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Story Loader