30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़

राजनीतिक विद्वेष के चलते दर्ज कराए गये मुकदमे होंगे वापस: महेन्द्र नाथ पाण्डे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ ने कहा कि ये पारदर्शी शासन की स्वच्छ प्रक्रिया है।

Google source verification

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डे ने कहा है कि राजनीतिक विद्वेष के चलते जो मुकदमे लिखाये गये हैं वो विधि संवत प्रक्रिया के तहत हटाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा के साथ दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को परीक्षण कराकर कानूनी सलाह से हटाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ ने कहा कि ये पारदर्शी शासन की स्वच्छ प्रक्रिया है।

प्रदेश सरकार ने शुरू की जनउपयोगी योजना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ अलीगढ़ के अतरौली में चंडौला सुजानपुर में डिग्री कॉलेज व कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन करने आये थे। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डे ने तरुन वैली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का एक साल पूरे होने को है और केन्द्र व राज्य सरकार जनउपयोगी व जनसेवा के कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऋण माफी, बिजली की उपलब्धता, धान व गेहूं के क्रय केन्द्र खोल कर जनहित के फैसले लिये गये हैं।

युवाओं को जोड़ेगी भाजपा

सरकार ने जमीन पर कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया है। उन्होंने कहा कि अब नौजवानों को पार्टी से जोड़ने का काम होगा और इसके लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करा कर सदस्य बनायेंगे। महेंद्रनाथ पांडे ने कहा कि आलू किसानों को कठिनाई आई है, लेकिन सरकार ने आलू किसानों को राहत पहुंचाने का काम किया है। वहीं अलीगढ़ में मेयर प्रत्याशी की हार पर की गई समीक्षा के बारे में कहा कि चुनाव में जीत हार में एक पक्ष होता है, कोई कमी रह गई है अभियान में चूक हुई है, लेकिन 16 में से 14 नगर निगमों में भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं सड़क को गड्ढा मुक्त करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 साल से प्रदेश में भ्रष्ट व्यवस्था रही है।