
Symbolic Photo of Golden Maszid as Golden Mosque in Uttar Pradesh Aligarh
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नई कमेटी के गठन की जानकारी मदरसा इस्लामिया अरबिया कमेटी के आजीवन सदस्यों को हुई तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी को देकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। मदरसा इस्लामिया अरबिया कमेटी के सदस्यों का आरोप है कि जिन लोगों के द्वारा फर्जी कमेटी बनाकर तैयार की है वह लोग अलीगढ़ की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में लगे 6 कुंटल से अधिक सोने को हड़पना चाहते हैं इसलिए उन लोगों के द्वारा फर्जी कमेटी बनाकर तैयार की गई है।
भौतिक सत्यापन में खुलासा
मदरसा इस्लामिया अररिया कमेटी के आजीवन सदस्य सईद अहमद परवेज ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों के द्वारा कमेटी के आजीवन सदस्यों के फर्जी त्याग पत्र तैयार कर नई कमेटी का गठन किया है,जब इसकी जानकारी मदरसा इस्लामिया अरबिया कमेटी के सदस्यों को हुई तो उन्होंने आगरा चिटफंड कार्यालय में जाकर इसका भौतिक सत्यापन किया गया. कुछ शरारती तत्वों के द्वारा मदरसा इस्लामिया अरबिया के आजीवन सदस्य सईद अहमद परवेज, मोहम्मद हसन कासमी, मोहम्मद अकील, मोहम्मद इदरीश सहित कई अन्य सदस्यों के फर्जी त्याग पत्र तैयार किए है और उन्हीं त्यागपत्र के आधार पर नई कमेटी का गठन किया है, कमेटी के आजीवन सदस्यों का आरोप है कि जिन लोगों के द्वारा यह फर्जी कमेटी तैयार की गई है वह अलीगढ़ की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में लगे 6 कुंतल से अधिक सोने हड़पना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने यह कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर नई कमेटी का गठन किया है।
कानूनी कार्यवाई
कमेटी के सभी सदस्यों के द्वारा इन लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कराने के लिए एक प्रार्थना पत्र अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी को सोपा है और फर्जी दस्तावेज तैयार करने एवं गलत मानसिकता से कमेटी का गठन करने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है। यह जानकारी कमेटी के सदस्यों के सदस्यों द्वारा प्रेस क्लब अलीगढ़ पर एक प्रेस वार्ता के दौरान उपलब्ध कराई है।
वही अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मदरसा इस्लामिया अरबिया कमेटी के कुछ सदस्यों द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया है इस प्रार्थना पत्र में इन लोगों के द्वारा आरोप लगाया है कि कुछ लोगों के द्वारा मदरसा इस्लामिया अरबिया के आजीवन सदस्यों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर त्यागपत्र दिखाते हुए नई कमेटी का गठन किया है, इस पूरे मामले की एसपी सिटी से जांच कराई जा रही है जांच के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।
Updated on:
09 May 2022 03:19 pm
Published on:
09 May 2022 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
