9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: हफ्ता न देने पर AMU के मेडिकल कॉलेज में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला को लगी गोली, कौन थे आरोपी?

UP News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू (JN) मेडिकल कॉलेज में फायरिंग मामले में सीओ ने अपना बयान दिया है। उन्होंने बताया कैंटीन मालिक और आरोपी दोनों एएमयू छात्र नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification
firing at amu medical college one woman injured in aligarh

UP News: अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मेडिकल के वार्ड नंबर 11 के सामने स्थित कैंटीन में लेनदेन के विवाद को लेकर फायरिंग की सूचना मिलने पर आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर कैंटीन का काउंटर टूटा हुआ मिला। कैंटिन मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अशोक कुमार सीओ सिविल लाइन्स ने बताया कि कैंटीन मालिक और आरोपी दोनों एएमयू छात्र नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

क्या है पूरा मामला

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू (JN) मेडिकल कॉलेज में फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कैंटीन संचालक से हफ्ता मांग रहे थे। हफ्ता न देने पर कैंटीन संचालक आरोपियों ने वहां फायरिंग कर दी।

वारदात जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्पेशल वार्ड के पास स्थित कैंटीन के बाहर हुई। आधा दर्जन से ज्यादा फायरिंग के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि कैंटीन को लेकर यहां पहले भी फायरिंग हो चुकी है।

बदमाशों ने मांगे 50 हजार
घटना के बाद कैंटीन संचालक मुसब्बिर ने पुलिस को बताया कि बदमाश अदनान गोल्डन उससे हर महीने 50 हजार रुपए देने की मांग कर रहा था। वह शाम से ही लगातार उसे फोन कर धमकी दे रहा था। बदमाश का कहना था अगर हर महीने 50 हजार रुपए नहीं दिए तो कैंटीन नहीं चल पाएगी। कैंटिन संचालक के पैसे देने से मना करने पर वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। कैंटीन का काउंटर तोड़ दिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।