3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात माह के बच्चे को 1.70 लाख में खरीदा, दिल्ली के व्यक्ति से दो लाख में किया सौदा

उदयपुर के आदिवासी अंचल से दिल्ली तक मानव तस्करी, आरोपी महिला को सविना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने जुटाए बच्चे का सौदा करने वाले व्यक्ति के सुराग

2 min read
Google source verification
सात माह के बच्चे को 1.70 लाख में खरीदा, दिल्ली के व्यक्ति से दो लाख में किया सौदा

सात माह के बच्चे को 1.70 लाख में खरीदा, दिल्ली के व्यक्ति से दो लाख में किया सौदा

उदयपुर जिले के आदिवासी अंचल से दिल्ली तक मानव तस्करी होना सामने आया है। एक महिला ने सात माह के बच्चे को 1.70 लाख में खरीदा और दिल्ली के व्यक्ति से दो लाख में सौदा कर दिया। बच्चे को आगे पहुंचाने से पहले ही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सविना थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बच्चे का सौदा करने वाले व्यक्ति के सबूत भी जुटाए हैं।

थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि ओड़ा फला कालीघाटी एकलिंगपुरा, जावरमाइंस निवासी राजकुमारी पत्नी प्रेम हरमोर को गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली थी कि सेक्टर-9 में एक महिला नवजात बच्चे को गोद में उठाए घूम रही है। बच्चा रो रहा है, लेकिन वह बच्चे को चुप नहीं करवा रही थी। ऐसे में संदेह हुआ। पूछताछ में महिला ने बताया कि सात माह का बच्चा रामलाल व पायल देवी का है, जिसे एक दिन पहले ही 1 लाख 70 हजार रुपए में खरीदा। उसने बच्चे को दिल्ली निवासी मनोज को दो लाख रुपए में बेचना तय किया था। पुलिस ने महिला के मोबाइल की जांच की तो उसमें मनोज नामक व्यक्ति से वॉट्सएप चेटिंग करने और फोटो-वीडियो भेजकर सौदा करना पाया। पुलिस ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया है।

थोड़ी देर हो जाती तो ले जाते बच्चा

जांच में सामने आया कि आरोपी महिला बच्चा दिल्ली के दलालों को सौंपने के लिए खड़ी थी। इस अनुसार दिल्ली का एक व्यक्ति और एक महिला उदयपुर आ गए थे। वे महिला से वॉट्सएप चेटिंग और कॉल पर संपर्क में थे। पुलिस ने महिला को पकड़ते ही मोबाइल जब्त कर लिया। मोबाइल का महिला का जवाब नहीं आने पर दिल्ली के दलाल महिला तक नहीं पहुंचे और यही से गायब हो गए।

चार लाख मांगे, बच्चा काला है तो दो लाख में सौदा

आरोपी महिला की वॉट्सएप चेट में सामने आया कि वह दिल्ली में सिमरन और मनोज नामक दलालों के संपर्क में थी। उसने बच्चे के 4 लाख मांगे थे, लेकिन दलालों ने बच्चा सांवला होने से रेट कम करवाई। ऐसे में रेट कम करने पर आखिर में 2 लाख रुपए में सौदा तय हो गया। सामने आया कि वह बीते कुछ महीनों में दो-तीन बच्चे बेचे चुकी है, जिन्हें दिल्ली और हैदराबाद के लोगों ने लिया।